Trending

आदर जैन ने अलेखा अडवाणी से गोवा में रचाई शादी, जश्न में दिखे करिश्मा-नीतू

Table of Content

Aadar Jain-Alekha Advani Wedding: रणबीर-करीना और करिश्मा के कजिन भाई आदर जैन ने मंगेतर अलेखा आडवाणी से शादी कर ली है। कपल ने गोवा में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में ग्रैंड वेडिंग की।

Aadar Jain Wedding Photos: रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन भाई आदर जैन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मंगेतर अलेखा आडवाणी से शादी कर ली है। कपल ने गोवा में प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। उनकी वाइट थीम वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। कपूर खानदान से करिश्मा कपूर और नीतू कपूर इस जश्न में देखे जा सकते हैं।

सामने आईं आदर-अलेखा की शादी की तस्वीरें
रिपोर्ट्स के अनुसार, आदर जैन और अलेखा ने 12 जनवरी 2025 को गोवा में शादी की है। समुंदर किनारे दोनों को एक ग्रैंड वेन्यू में अपनी वेडिंग सेलिब्रेशन का जश्न मनाते देखा जा सकता है। कपल के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें आदर और अलेखा क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से वेडिंग सेरेमनी सेलिब्रेट कर रहे हैं।

अलेखा ने वाइट कलर का वेडिंग गाउन पहना है और आदर को ब्लू-पर्पल शेड के सूट में देखा जा सकता है। समुंदर किनारे दोनों एक-दूसरे के लिए वेडिंग स्पीच देते दिख रहे हैं। बाद में दोनों ने लिप लॉक भी किया।

इस शादी में आदर और अलेखा के क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंमबर्स ही मौजूद थे जिन्होंने इंस्टाग्राम पर तमाम झलकियां दिखाई हैं। कपल ने अब तक सोशल मीडिया पर इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में कुछ तस्वीरें और वीडियो री-शेयर किए हैं जिसमें उनके सेलिब्रेशन की झलकियां हैं।

इस शादी में नीतू कपूर, करिश्मा कपूर और उनकी बेटी समायरा, आदर के भाई अरमान, रीमा कपूर समेत कपूर फैमिली के सदस्य दिख रहे हैं। लेकिन शादी में आदर जैन के कजिन रणबीर कपूर और करीना कपूर शामिल नहीं हुए। वहीं अलेखा के माता-पिता को भी वीडियो में साथ देखा जा सकता है।

बता दें, आदर जैन रीमा कपूर के बेटे हैं। रीमा लेजेंड्री एक्टर राज कपूर की बेटी हैं। साल 2024 के सितंबर में आदर और अलेखा ने सगाई रचाई थी जिसमें कपूर खानदान के सदस्य शामिल हुए थे।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved