Trending

Sharda Sinha के निधन के बाद बेटे ने की ‘पद्म विभूषण’ की मांग, बताई आखिरी वक्त में मां के दिल की बात

Table of Content

Sharda Sinha Son Anshuman Demands For Padma Vibhushan: फेमस भोजपुरी गायिका और बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का मंगलवार रात को निधन हो गया। इस दुखद खबर ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया।

शारदा सिन्हा की गायकी का जादू सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने पूरे देश में अपनी पहचान बनाई थी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन के बाद उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार से निवेदन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी मां को सरकार ‘पद्म विभूषण’ जैसे पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इसके अलावा उन्होंने मां शारदा सिन्हा के आखिर वक्त की भी कुछ बातों को शेयर किया है।

‘पद्म विभूषण’ से नवाजे जाने की उम्मीद

एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक अंशुमान सिन्हा ने कहा कि उनकी मां को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो था पद्म विभूषण, जो देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। शारदा सिन्हा ने जीवनभर भारतीय संगीत जगत में अपने योगदान से एक अमिट छाप छोड़ी, लेकिन उनके बेटे का मानना है कि उन्हें ये सम्मान जीवित रहते हुए नहीं मिल पाया। अंशुमान ने कहा, ‘हमारे पास कोई शिकायत नहीं है, लेकिन हम यह महसूस करते हैं कि उन्हें ‘पद्म विभूषण’ मिलना चाहिए था।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी मां कभी किसी चीज के लिए शिकायत नहीं करती थीं। हम भी उन्हीं से ये सीखा है कि हमारे पास जो कुछ भी है, उसी में खुश रहना चाहिए। हालांकि हम जानते हैं कि सरकार मृत्यु के बाद किसी को भी सम्मान दे सकती है। अगर मेरी मां को ‘पद्म विभूषण’ मरणोपरांत मिलता है, तो ये उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी होगी।’

मां के आखिरी वक्त के बारे में की बात

अंशुमान ने अपने मां के आखिरी कुछ लम्हों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि शारदा सिन्हा दिल्ली के AIIMS में एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी। अंशुमान ने बताया, ‘मुझे लगता है कि मां को ये आभास हो गया था कि अब उनका समय करीब है। वो मुझे और मेरी बहन वंदना को बार-बार यही कह रही थीं कि अब उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है और इसलिए हमें जिंदगी में अब आत्मनिर्भर बनना चाहिए।’

यहां तक कि शारदा सिन्हा ने जब वेंटिलेटर पर जाने से पहले अपने परिवार से ये बातें शेयर कीं, तब उन्हें भी समझ में आ गया था कि अब उनका बच पाना संभव नहीं है। तमाम कोशिशों के बाद उन्होंने 5 नवंबर को आखिरी सांस ली।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved