Trending

Priya Saroj से सगाई की अफवाहों के बीच Rinku Singh ने किया दिल की बात का खुलासा

Table of Content

Rinku Singh New Post: क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी बीच, उनकी नई पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

Rinku Singh and Priya Saroj: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ सात फेरे लेंगे। हाल ही में, उनकी सगाई की खबरों से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। हालांकि, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की खबरें सच नहीं है, लेकिन यह तय है कि संसद सत्र के बाद दोनों की सगाई होगी। इस बात की पुष्टि प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने की है। इसी बीच, रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने दिल की बात स्टोरी के जरिए शेयर की है।

रिंकू सिंह का नया पोस्ट वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ने एक नई पोस्ट अपने स्टोरी में शेयर की है। इस पोस्ट में लिखा हुआ है, “उम्मीद नहीं विश्वास है जो होगा अच्छा होगा।” सूत्रों के मुताबिक, मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह पहले से ही एक दूसरे से बातचीत करते थे और पसंद भी करते थे। प्रिया के परिवार के मुताबिक, दोनों के बीच पहले से करीबी संबंध थे, लेकिन रिंकू सिंह की इच्छा थी कि जब तक प्रिया के पिता अपनी सहमति नहीं देंगे, वह शादी नहीं कर सकते।

13 फरवरी के बाद होगी सगाई
सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने एक न्यूज वेबसाइट को बताया कि दोनों की शादी के बारे में दोनों परिवारों में बात चल रही है। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई लखनऊ में आयोजित की जाएगी। संसद सत्र 30-31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा, जिसके बाद सगाई और शादी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

कैसे हुआ प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की जान पहचान?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की पहले से ही जान-पहचान थी। दरअसल, प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं, जिनके माध्यम से दोनों पहली बार मिले। आपको बता दें कि प्रिया सरोज ने साल 2024 में उत्तर प्रदेश के मछलीशहर सीट से लोकसभा चुनाव जीता था।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved