Trending

दिसंबर में बैंकों को 17 दिन की छुट्टी, वीकेंड और क्रिसमस के साथ जानें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Table of Content

Bank Holidays: बैंकिंग और वित्तीय कामकाज के लिए दिसंबर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अगले महीने की शुरुआत रविवार (1 दिसंबर) की छुट्‌टी से होगी। हालांकि, ऑनलाइन सर्विस इसे आसान बना सकती है।

Bank Holidays: साल 2024 के आखिरी महीने दिसंबर में बैंकों की छुट्टियों का असर देशभर में देखने को मिलेगा। इस महीने बैंकों में कुल 17 दिन कामकाज नहीं होगा। इनमें 5 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा, कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष दिवस के कारण अलग-अलग तारीखों पर 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं इन छुट्टियों के दौरान भी उपलब्ध रहेंगी। अगर आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से अपनी योजना बनाएं।

ऑनलाइन बैंकिंग और ATM की सुविधा
इन छुट्टियों के दौरान आप ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM के माध्यम से अपने बैंकिंग से जुड़े काम कर सकते हैं। लेन-देन, बिल भुगतान, और अन्य सेवाएं इन प्लेटफॉर्म्स पर हमेशा उपलब्ध रहेंगी।

दिसंबर में शेयर बाजार की छुट्टियां
दिसंबर में भारतीय शेयर बाजार में भी कुल 10 दिन कारोबार नहीं होगा। 9 दिन सभी शनिवार और रविवार को वीकेंड के चलते बाजार बंद रहेगा। 1, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29 और 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर मार्केट हॉलिडे रहेगा।

ग्राहक प्लानिंग में रखें ध्यान
दिसंबर का महीना बैंकिंग और वित्तीय कामकाज के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अगर दिसंबर में आपको बैंक या शेयर बाजार से जुड़ा कोई भी काम करना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनाएं। विशेष रूप से राज्य विशेष की छुट्टियां अलग-अलग जगहों पर प्रभाव डालेंगी, इसलिए यह जानकारी बेहद जरूरी है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved