Trending

Beauty: पाकिस्तानी डॉक्टर ने बताया अरबी महिलाओं की गुलाबी रंगत का राज, आपकी रसोई में ही मौजूद हैं ये चीजें

Table of Content

हर लड़की निखरी, बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती है। इसके लिए वो कई तरह के महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के अलावा घर की कई होम रेमेडीज भी ट्राई करती हैं। यूं तो हल्दी, चंदन, बेसन और दही वाला दादी-नानी का नुस्खा भी उतना ही इफेक्टिव है लेकिन आज हम आपको पाकिस्तानी डॉक्टर शिरीन फातिमा का बताया हुआ एक बड़ा ही कमाल का नुस्खा बताने वाले हैं।

डॉक्टर फातिमा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अरबी महिलाओं की तरह गुलाबी, निखरी और सॉफ्ट स्किन पाने का राज बताया है। तो चलिए जानते हैं इस कमाल की होम रेमेडी को बनाने और इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में।

इन चीजों से मिलेगा बिना ब्लश के पिंक निखार

गुलाबी रंगत पाना हर लड़की की ख्वाहिश होती है। इसके लिए लड़कियां होम रेमेडीज ट्राई करती हैं लेकिन वो गुलाबी निखार उनके चेहरे से गायब ही रहता है। ऐसे में आप पाकिस्तानी डॉक्टर शिरीन फातिमा का बताया हुआ ये आसान सा नुस्खा ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ चीजों की जरूरत होगी। जैसे- गुड़हल के फूल, अपनी पसंद का माइल्ड फेस सोप, एक चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच चुकंदर यानी बीटरूट का पाउडर, एक चम्मच मिल्क पाउडर यानी सूखा दूध और एक चम्मच कॉर्न फ्लोर।

आसान है बनाने का तरीका

इस होम रेमेडी के लिए आपको सबसे पहले एक गिलास पानी में गुड़हल के कुछ फूलों को भिगोकर रख देना है। लगभग एक से दो घंटे तक इन्हें पानी में भिगोए रखें। अब किसी कटोरी में अपने मनपसंद साबुन को अच्छे से कद्दूकस कर लें। ध्यान रहे इसके लिए किसी ऐसे साबुन का इस्तेमाल करें जो माइल्ड हो और उसे चेहरे पर लगाया जा सके। अब इसके बाद साबुन वाले बाउल में चावल का आटा, चुकंदर पाउडर, मिल्क पाउडर और कॉर्न फ्लोर अच्छे से मिक्स कर लें। अब जिस पानी में आपने गुड़हल के फूलों को भिगोकर रखा था, उसी पानी को इसमें मिलाएं। अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर के एक पेस्ट तैयार करें। पेस्ट बनने के बाद इसे आइस क्यूब ट्रे में डालकर सेट होने के लिए रख दें। अब आप रोजाना दो हफ्तों तक इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

इस्तेमाल का तरीका और फायदे

तैयार हुई आइस क्यूब्स को आप अपने डेली रुटीन में फेस वॉश की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। रोजाना सुबह उठने के बाद अपने चेहरे पर एक आइस क्यूब को अच्छे से कुछ देर के लिए मसाज करें और अपने फेस को वॉश कर लें। कुछ ही दिनों में आपका चेहरा पहले से काफी ग्लोइंग, बेदाग और गुलाबी रंगत वाला हो जाएगा। इसे इस्तेमाल करने के बाद आपको आर्टिफिशियल ब्लश लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved