Trending

Bigg Boss 18: बिग बॉस ने चाहत पांडे का बड़ा राज खोला, सलमान खान ने मां के दावे को बताया झूठा

Table of Content

Bigg Boss 18 : सलमान खान हर हफ्ते घरवालों को फीडबैक देते हैं. बिग बॉस 18 में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के फैमली मेंबर आए थे. वहीं चाहत पांडे की मां ने अविनाश मिश्रा को काफी कुछ कहा था. अब सलमान खान ने चाहत के सबसे बड़े राज से पर्दा उठा दिया है.

बिग बॉस 18 के फैमली वीक में चाहत पांडे की मां ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. चाहत की मां ने शो में आते ही अविनाश मिश्रा पर एक के बाद एक इल्जाम लगाने शुरू किए और उन्हें जमकर फटकार लगाई. अविनाश ने बिना कोई जवाब दिए उनकी सारी बातें भी सुनी. लेकिन अविनाश के सामने चाहत की मां ने कुछ ऐसे दावे किए, जो असल में झूठे थे. अब बिग बॉस ने भी उनके झूठ का पता लगा लिया है और सलमान खान ने नेशनल टीवी पर उनके एक राज से पर्दा उठा दिया है.

दरअसल चाहत पांडे की मां ने अविनाश से कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर इतना भरोसा है कि वो उसकी शादी अगर अंधे लड़के से भी कर देंगी तो वो चुपचाप कर लेगी. उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है. इसके बाद अविनाश ने करणवीर मेहरा से कहा था कि शो के सेट पर इसके लिए कोई गिफ्ट भेजा करता था. फूल और कार्ड आया करते थे. लेकिन करणवीर ये कहते हुए अविनाश को चुप करवा देते हैं लड़की की बात है. वहीं अविनाश भी इस मुद्दे को ज्यादा नहीं खिंचते हैं.

सलमान खान ने खोली चाहत पांडे की पोल
बिग बॉसे 18 के मेकर्स ने अब शो का नया प्रोमो पोस्ट कर दिया है. प्रोमो में सलमान खान चाहत पांडे के राज से पर्दा उठाते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने चाहत की एक तस्वीर भी ढूंढ निकाली है, जिसमें वो किसकी के भेजे गए केक के साथ फोटो क्लिक करवाती हुई नजर आ रही हैं. सलमान खान कहते हैं, आपकी मम्मी ने कहा था कि चाहत को ऐसे लड़के नहीं है, जो लड़कियों के आगे-पीछे घूमते हैं. आपकी मां ने आपको आपका कैरेक्टर सर्टिफिकेट दे दिया.

सलमान खान ने आगे कहा कि उसके बाद हमारी टीम को कुछ लोगों ने फोन किया है हम आपको कुछ दिखाना चाहते हैं. इसके बाद चाहत की एक तस्वीर दिखाई देती है, जिसमें वो केक के साथ पोज दे रही होती है. वहीं इसी बीच अविनाश मिश्रा चाहत की तरफ देखकर कहते हैं कि अब मान भी लो, कुछ नहीं होता. वहीं चाहत थोड़ी परेशान हो जाती हैं कि अविनाश को चुप रहने को कहती हैं. अविनाश कहते हैं कि चाहत सबको सेट पर पता है. दूसरी तरफ सलमान कहते हैं कि है तो है नहीं है तो नहीं है.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved