अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल लाएं भाजपा’, E20 पर भूपेश बघेल का पलटवार, सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर साधा निशाना

Date:

रायपुर। पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाने यानी E20 को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ वाले बयान पर पलटवार किया है।

बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि अगर जनता शुद्ध पेट्रोल मांग रही है तो सवाल भाजपा से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल लेकर आए।

दरअसल, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने रीवा एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम के दौरान E20 का विरोध करने वालों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि भारत अपनी जरूरत का करीब 80 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है,

ऐसे में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का विरोध नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने ब्राजील का उदाहरण देते हुए E20 का समर्थन किया और दावा किया कि एथेनॉल से वाहनों के इंजन को नुकसान नहीं होता।

वहीं कांग्रेस समेत विपक्षी दल E20 को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि एथेनॉल मिश्रण बढ़ने से कुछ वाहनों के माइलेज और इंजन पर असर पड़ सकता है।
दूसरी ओर सरकार का तर्क है कि E20 से पेट्रोल आयात पर निर्भरता कम होगी, किसानों को लाभ मिलेगा और देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

भूपेश बघेल के बयान के बाद E20 पेट्रोल का मुद्दा एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गया है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG NEWS: GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, सरकारी खरीद में 113% की बढ़ोतरी; ₹130 करोड़ की बचत

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने पारदर्शी और तकनीक आधारित सुशासन के...

CG NEWS: स्कूल की छुट्टी के बाद कक्षा 10वीं की दो नाबालिग छात्राएं लापता, मचा हड़कंप; अपहरण का केस दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चिंताजनक मामला...

CG NEWS: दंपती ने की आत्महत्या, बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचा मकान मालिक; एक ही कमरे में मिले शव

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बेहद दुखद...