Trending

पूर्व सैनिक की हैवानियत: पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े कुकर में उबाले

Table of Content

हैदराबाद पुलिस ने एक युवक को उसकी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. युवक ने बताया कि उसने अपनी पत्नी के शव के टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाल और फिर उन्हें झील में फेंक दिया. महिला के माता-पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

दिल्ली के श्रद्धा वाकर मर्डर केस ने पूरे देश को हैरान कर दिया था. ऐसे में ठीक इसी तरह का मामला अब तेलंगाना के हैदराबाद से आया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में एक पूर्व सैन्यकर्मी और वर्तमान में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहे व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाल दिया.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने 35 साल की महिला की हत्या के शक में उसके पति को गिरफ्तार किया था. हालांकि पूछताछ के दौरान युवक ने चौंकाने वाला दावा किया, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने बीवी के शव के अंगों को प्रेशर कुकर में उबाला और फिर उन्हें झील में फेंक दिया.

झगड़ा होने के बाद किया यह अपराध

पुलिस ने बताया कि संदेह है कि पति ने अपनी पत्नी से झगड़ा होने के बाद यह अपराध किया है. हालांकि, उन्होंने कहा कि घटना का पूरा विवरण आगे की जांच के बाद ही पता चलेगा. मृतका लगभग एक सप्ताह पहले लापता हो गई थी और उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम गुरु मूर्ति है. गुरु फिलहाल कंचनबाग में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा है. इससे पहले वो सेना में सेवारत था और सेवानिवृत्त हो चुका है. गुरु मूर्ति की शादी 13 साल पहले वेंकट माधवी से हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं.

श्रद्धा वाकर हत्याकांड

श्रद्धा वाकर की 18 मई 2022 को दिल्ली में उसके 28 वर्षीय प्रेमी और लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने गला घोंट कर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जला दिया था और शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था. पूनावाला को 12 नवंबर 2022 को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। श्रद्धा के पिता ने आफताब के लिए मौत की सजा की मांग की है.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved