Trending

सावधान: Online Game में MR ने ₹लाखों हारे, कर्जदारों से परेशान होकर लगाई फांसी

Table of Content

Online Game: ऑनलाइन गेम खेलने वाले सावधान। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दर्दनाक घटना हो गई। ऑनलाइन गेम में लाखों रुपए हारने के बाद MR ने बुधवार (4 दिसंबर) को फांसी लगाकर जान दे दी। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला।

Online Game: ऑनलाइन गेम की लत जानलेवा है। खतरनाक खेल में पैसों के साथ लोग अपनी जिंदगी हार रहे हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी की घटना से सबक लीजिए और ऑनलाइन गेमिंग से दूरी बनाएं। वाराणसी में बुधवार (4 दिसंबर) को ऑनलाइन गेम में लाखों रुपए हारने के बाद मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) ने सुसाइड कर लिया। कर्जदारों की धमकी और तानों से परेशान होकर MR ने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंची। दरवाजा तोड़कर डेडबॉडी निकाली। MR पर कितना कितना कर्ज है? पुलिस जांच के बाद खुलासा होगा। घटना कैंट थाना क्षेत्र के राधापुरम कॉलोनी की है।

सिलसिलेवार जानें पूरा मामला
गाजीपुर के रहने वाले दरोगा अक्षयलाल यादव ने अपनी बेटी ममता की शादी 2013 में अभिषेक यादव से की थी। तीन साल पहले अक्षयलाल को पता चला कि उनका दामाद नशे और जुआ का आदी हो गया है। बेटी ममता ने पिता को बताया कि अभिषेक पर 12 लाख का कर्ज है। कुछ लोग उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। दरोगा ससुर ने 12 लाख का कर्ज चुका दिया। कर्ज चुकाने के बाद अभिषेक ने ससुर से ऑनलाइन गेमिंग छोड़ने का वादा किया। हालांकि, कुछ ही दिन बाद उसने फिर से गेम खेलना शुरू कर दिया।

पत्नी और बेटे के साथ करता था मारपीट
चंदौली के हुसैपुर बलुआ निवासी अभिषेक यादव मल्टीनेशनल दवा कंपनी में MR था। अभिषेक कैंट थाना क्षेत्र की राधापुरम कॉलोनी में पत्नी ममता और बेटे कृष्णा के साथ रहता था। पत्नी बार-बार अभिषेक को ऑनलाइन गेम और शराब से दूरी बनाने को कहती थी। इस बात पर अभिषेक पत्नी ममता से विवाद करता था। शराब पीकर पत्नी को पीटता था। बेटे को भी कई बार पीटा।

गेम में हारता गया रकम और फंसता चला गया
अभिषेक ने एक दिन पत्नी ममता और बेटे के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। ममता अपने बेटे को लेकर पिता के घर भुल्लनपुर स्थित आवास चली गई। तब से दोनों में बातचीत बंद थी। ममता अभिषेक को फोन नहीं करती थी। विवादों के बावजूद अभिषेक ने गेम खेलना बंद नहीं किया। अभिषेक कर्ज लेकर ऑनलाइन गेम में पैसे हारता गया और फंसता चला गया। लाखों रुपए के कर्ज के बोझ में अभिषेक दब गया।

विवाद के बाद अभिषेक ने लगाया फंदा
कुछ दिन बाद कर्जदारों ने पैसे मांगना शुरू किया। पैसे नहीं देने पर कर्जदार धमकियां देने लगे। मंगलवार को भी कई लोगों ने अभिषेक को फोन कर रुपए की मांग की। पैसों को लेकर अभिषेक का विवाद भी हुआ। अभिषेक ने विवाद के बारे में अपने एक दोस्त को बताया। कर्जदारों की धमकी और तानों से परेशान अभिषेक ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को कमरा दोपहर तक नहीं खुलने पर मकान मालिक पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था।

मोबाइल में पुलिस को मिले कई गेमिंग ऐप
मकान मालिक ने खिड़की से देखा तो शव बेड पर फंदे से लटक रहा था। कमरे का सामान भी इधर-उधर पड़ा था और सिगरेट गुटखा बिस्तर पर बिखरा था। मकान मालिक की सूचना पर कैंट पुलिस और मायके से पत्नी भी कमरे पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर पहुंची अंदर पहुंची। पुलिस अभिषेक का फोन चेक किया तो कई ऑनलाइन गेमिंग ऐप मिले हैं। अभिषेक पर कितना कर्ज है? उसे कौन लोग परेशान कर रहे थे? ऐसे तमाम सवालों के जवाब के लिए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved