CG NEWS: अभनपुर में रात के अंधेरे में अवैध मुरूम खनन का आरोप, निजी जमीन खोदने से मचा हड़कंप

Date:

अभनपुर। छत्तीसगढ़ के अभनपुर क्षेत्र में अवैध मुरूम खनन का मामला सामने आया है। ग्राम चंडी में कथित तौर पर रात के अंधेरे में मुरूम निकालने का काम किया जा रहा है। आरोप है कि खनन माफिया शासकीय जमीन के साथ-साथ अब निजी भूमि को भी निशाना बना रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चंडी निवासी हुकुमचंद शर्मा और मामनचंद शर्मा की निजी जमीन से बड़ी मात्रा में मुरूम निकाले जाने का आरोप है। जमीन मालिकों का कहना है कि उनकी भूमि को इस तरह खोद दिया गया है कि मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति देखकर वे हैरान रह गए।

रात में शुरू होता है खनन का खेल

जमीन मालिकों के मुताबिक, अवैध मुरूम खनन का काम रात करीब 10 से 11 बजे के बीच शुरू होता है और सुबह 7 बजे तक चलता है। इस दौरान कई हाईवा मुरूम निकालकर ले जाए जाने का आरोप लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले भी सरपंच और संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

पीड़ित जमीन मालिकों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे अनशन करने को मजबूर होंगे।

वहीं, इस मामले ने क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन और प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि शिकायत के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव याचिका खारिज करने से किया इनकार, अब चलेगा ट्रायल

नई दिल्ली/रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...