सक्ती के नगरदा वॉटरफॉल में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से फिसलकर युवक की मौत, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

Date:

सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित प्रसिद्ध नगरदा वॉटरफॉल में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने आए एक युवक की पहाड़ी से फिसलकर गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन उर्फ राहुल पटेल, निवासी देवसाल, थाना उरगा, जिला कोरबा के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ वॉटरफॉल घूमने और स्नान करने पहुंचा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण वॉटरफॉल की चट्टानों पर काई जम गई थी, जिससे वहां काफी फिसलन हो गई थी। इसी दौरान युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद उसके दोस्तों ने तत्काल उसे चांपा स्थित बीडीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सिर, फेफड़े और लीवर में गंभीर अंदरूनी चोटों की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि सक्ती जिले के पिकनिक स्थलों पर एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी दुखद घटना है। इससे पहले दमाऊधारा में गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद लोग बारिश के मौसम में जोखिम उठाकर वॉटरफॉल और अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं।

प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वर्षा ऋतु में वॉटरफॉल, फिसलन वाली चट्टानों और गहरे जल क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा अनावश्यक जोखिम लेने से बचें, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG NEWS: किस्त और लोन के दबाव में राजमिस्त्री ने दी जान, घर के किचन में फंदे पर मिला शव

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आर्थिक तंगी का...