CG News: पत्नी से मनमुटाव के बीच युवक ने उठाया खतरनाक कदम, शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पीया; अस्पताल में भर्ती

Date:

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। ग्राम छीतापड़रिया में एक युवक ने शराब में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ मिलाकर सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत जुनवानी निवासी करीब 42 वर्षीय जगदीश प्रसाद वैष्णव कुछ दिनों से अपनी दीदी के घर ग्राम छीतापड़रिया में रह रहा था। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे उसने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसका सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी हालत देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने बिना देर किए एंबुलेंस को सूचना दी और युवक को जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

युवक ने शुरुआती पूछताछ में पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव को घटना की वजह बताया है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां और कथित जहरीले पदार्थ से जुड़ी पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रहे हैं। फिलहाल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर PWD अफसर से 8.23 लाख की साइबर ठगी, WhatsApp पर भेजी थी फर्जी APK फाइल

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साइबर ठगी का...