Trending

कांग्रेस नेता अमर सिंह माहौर ने की आत्महत्या: ग्वालियर में फंदे से लटके मिले, मौत की वजह का खुलासा जारी

Table of Content

Gwalior Amar Singh Mahor suicide : ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह माहौर ने गुरुवार (12 दिसंबर) शाम फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह कुछ दिन से डिप्रेशन में थे।

Gwalior Amar Singh Mahor suicide : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस के सीनियर नेता ने सुसाइड कर लिया। माधवगंज क्षेत्र निवासी कांग्रेस नेता अमर सिंह माहौर (58) ने गुरुवार शाम घर में यह आत्मघाती कदम उठाया है। वह पेशे से एडवोकेट थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की वजह अब तक सामने नहीं आई।

दिवंगत कांग्रेस नेता अमर सिंह माहौर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। गुरुवार शाम उन्होंने मफलर से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद देर रात उनका शव परिजन को सौंपा गया। बेटी ने मुखाग्नि दी है।

कौन थे अमर सिंह माहौर?
कांग्रेस नेता अमर सिंह माधवगंज थाना क्षेत्र में रहते थे। वह पेशे से एडवोकेट, ग्वालियर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष और ग्वालियर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। सुसाइड क्यों किया इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस अब तक स्पष्ट वजह नहीं बता पाई।

डिप्रेशन में थे अमर सिंह माहौर
स्थानीय लोगों ने बताया कि अमर सिंह माहौर कुछ दिन से डिप्रेशन में थे। जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में उनके खिलाफ एफआईआर हुई थी। टीआई प्रशांत शर्मा ने बताया, मामले में जांच की जारी है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार के लोग अभी कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved