बिलासपुर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Date:

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर स्थित एक गौशाला में 23 गौवंश की मौत का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी सामने आते ही स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने गौशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा और पानी उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत ओखर में गौ धाम वासुदेव सेवा समिति द्वारा गौशाला का संचालन किया जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में गौवंश रखे गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में पशुओं की देखभाल के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं थीं। उनका कहना है कि समय पर चारा और पीने का पानी नहीं मिलने के कारण कई गौवंश की हालत बिगड़ती गई और 23 की मौत हो गई।

घटना के बाद गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि मौके की स्थिति को वीडियो के माध्यम से रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें गौशाला परिसर में मृत गौवंश दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों और नागरिकों ने गौशाला की व्यवस्था, पशुओं की देखरेख और निगरानी की जिम्मेदारी संभालने वाले लोगों की भूमिका की जांच की मांग उठाई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए गौशाला का निरीक्षण कराने और गौवंश की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि गौशाला में रह रहे अन्य गौवंश की सुरक्षा के लिए भी तत्काल आवश्यक इंतजाम किए जाएं। साथ ही चारा, पानी, उपचार और साफ-सफाई जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

फिलहाल गौवंश की मौत का वास्तविक कारण क्या था, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, चारा-पानी की कमी को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की भी प्रशासनिक जांच के बाद ही पुष्टि हो पाएगी। घटना के बाद अब स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में 35 रुपये किलो प्याज की बिक्री शुरू, महंगाई से राहत की कोशिश

नई दिल्ली। प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान आम...

अरविंद ज्वेलर्स चोरीकांड का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; 39 लाख की चांदी बरामद

बलरामपुर/वाड्रफनगर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में...

रायपुर में देर रात होटल में शराब पार्टी, चार युवक समेत मैनेजर गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात होटल में शराब...

शिव महापुराण कथा में चोरों का आतंक, 7 दिन में 7 दोपहिया वाहन चोरी; CCTV से तलाश तेज

भिलाई। जयंती स्टेडियम में आयोजित शिव महापुराण कथा के...