Trending

Delhi-Mumbai Expressway: कोटा से बूंदी के बीच 28 किमी फोरलेन का ट्रायल रन शुरू, आज होगा लोकार्पण

Table of Content

Delhi-Mumbai Expressway: राजस्थान को मंगलवार (17 दिसंबर) को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। PM मोदी कोटा से बूंदी के बीच 1420 करोड़ की लागत से बने 28.14 किमी फोरलेन (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे )का लोकार्पण करेंगे।

Delhi-Mumbai Expressway: राजस्थान को भजनलाल सरकार के एक साल पूरे होने पर कई सौगात मिलने जा रही हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी मंगलवार को कोटा-बूंदी मार्ग (Kota-Bundi Fourlane) पर मेज नदी के पास 1420 करोड़ की लागत से बने 28.14 किमी फोरलेन का लोकार्पण करेंगे। मुंबई-दिल्ली कारिडोर (Delhi-Mumbai Corridor) की यह सड़क एमपी, गुजरात, और हरियाणा को भी जोड़ेगी।

मंडाना से लबान तक टोल-फ्री
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंडाना से लबान तक ट्रायल शुरू किया गया है। फिलहाल यह आम लोगों के लिए फ्री है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल ने बताया कि कोटा दरा टनल पर तेजी से काम चल रहा है। कोटा के मुकुन्दरा और सवाईमाधोपुर में भी टनल का काम चल रहा है। इन टनल का काम पूरा होते ही गुजरात से दिल्ली तक एक्सप्रेस-वे पर परिवहन शुरू हो जाएगा। गुजरात में काम सड़क कंपलीट होने पर दिल्ली से मुम्बई का सफर सुगम हो जाएगा।

ओवर स्पीड पर ऑटोमैटिक चालान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार, जीप या अन्य चार पहिया वाहनों को 120 किमी प्रति घंटा और ट्रक 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। स्पीड इससे ज्यादा होने पर ऑटोमैटिक चालान कट जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर इसके लिए कम्प्यूटराइज्ड मशीनें लगाई गई हैं।

दिल्ली-मुंबई हाइवे पर नहीं चलेंगे यह वाहन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) पर दो पहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर नहीं चल पाएंगे। सरकार इन वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया है।

दौसा से सोहना तक दौड़ रहे वाहन
दिल्ली से मुंबई तक 1,350 किमी लंबा 8 लेन एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। भविष्य में इसे 12 लेन किया जा सकेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 8 मार्च 2019 को इसकी आधारशिला रखी थी। इसका 373 किमी हिस्सा राजस्थान में स्थित है। दौसा से दिल्ली के सोहना एलिवेटेड कॉरिडोर तक 246 किमी में निर्माण हो चुका है। 17 हजार करोड़ की लागत से बनी इस सड़क का शुभारंभ पीएम मोदी ने 12 फरवरी 2023 को किया था। अब बूंदी से कोटा के बीच ट्रायल शुरू हुआ है।

एक लाख करोड़ का प्रोजेक्ट
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एक लाख करोड़ का प्रोजेक्ट है। मार्च 2024 तक इसे पूरा किया जाना था, लेकिन अभी कई हिस्सों में निर्माण कार्य अधूरा है। एक्सप्रेसवे पर दो रुपए प्रति किमी की दर से टोल टैक्स लगेगा। हाइवे किनारे 40 लाख पेड़ लगाने हैं।

लोकार्पण में मौजूद रहेंगे यह मंत्री
लोकार्पण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल हरिभाउ बागड़े, सीएम भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अश्विनी वैष्णव, सीआर पाटिल, भागीरथ चौधरी, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और दीया कुमारी भी मौजूद रहेंगी।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved