Trending

PM मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, बोले – ‘दिल से निकली बात दिल तक गई

Table of Content

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच बातचीत हो रही है। पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, बहुत ही यादगार बातचीत! पेश हैं मुख्य अंश…। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और दिलजीत के बीच बातचीत को देखा जा सकता है। आपको बता दें, दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी फिल्मों में कई किरदार निभाए है। वह बेहतरीन गायक के साथ एक शानदार एक्टर भी है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

वीडियो में सबसे पहले फूलों का गुलदस्ता लेकर गायक दिलजीत आते हैं। पीएम मोदी उनका अभिवादन करते हैं। इसके बाद पीएम मोदी उनसे कहते हैं, हिंदुस्तान के एक गांव का लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है। आपके परिवार ने आपका नाम दिलजीत रखा तो आप लोगों को जीतते ही जाते हो। इसके बाद दिलजीत ने कहा, हम किताबों में पढ़ते थे कि मेरा भारत महान। लेकिन, जब मैं पूरा भारत घूमा तो मुझे पता चला कि यह बात क्यों कहते हैं? क्योंकि मेरा भारत महान है? भारत का सबसे बड़ा जादू योग है।

दिल से निकली बात दिल तक गई- दोसांझ

इस पर पीएम मोदी कहते हैं कि जिसने योग की ताकत को अनुभव किया है, वह उसकी ताकत जानता है। इसके बाद दिलजीत कहते हैं, मैंने हाल ही में आपका एक इंटरव्यू देखा था। आपका जो पद है उसके पीछे हम एक बेटा और तमाम चीजें भूल जाते हैं। जब आप अपनी मां को लेकर या ‘गंगा मां’ को लेकर भावुक हुए तो वह दिल को छू जाता है। असल में यह बात दिल से निकली है, इसलिए दिल तक गई है।

दिलजीत ने PM मोदी को सुनाया अपना गाना

उन्होंने पीएम मोदी को पंजाबी में एक गाना गाकर भी सुनाया। उनके गाना गाने के दौरान पीएम मोदी पास पड़ी मेज को तबले की तरह बजा रहे थे। पीएम मोदी से मुलाकात की जानकारी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 2025 की शानदार शुरुआत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात। हमने संगीत सहित कई चीजों पर बात की।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved