Trending

राजधानी में डबल मर्डर: शराबियों के हाथों दो की हत्या, विवाद के बाद पीट-पीटकर मौत

Table of Content

रायपुर में दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान लड़कों के ग्रुप ने दो युवकों की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए साल से पहले डबल मर्डर का मामला सामने आया है। चंगोराभांटा इलाके में देर रात लड़कों के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान लड़कों के ग्रुप ने मिलकर दो युवकों की हत्या कर दी। पूछताछ में पता चला कि, दोनों पक्ष के लड़के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां के साकेत विहार चंगोराभांटा इलाके में देर रात 6- 7 लड़के आग ताप रहे थे। वहीं पर पास के ही मैदान में उसी मोहल्ले के कृष्णा यादव और सचिन बड़ोले भी बैठे हुए थे। वहीं कुछ लड़के शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लड़कों का ग्रुप कृष्णा और सचिन से गाली गलौज पर उतारू हो गए।

पुलिस की हिरासत में 5 आरोपी

विवाद इतना बढ़ा की लड़कों के ग्रुप ने मिलकर दो युवकों पर पत्थर और धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान कृष्णा यादव और सचिन बडोले डी.डी.नगर के रहने वाले थे। वहीं मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या करने वाले 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved