Trending

बिहार का कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय का एनकाउंटर, हरियाणा में ढेर; मुठभेड़ में जवान घायल

Table of Content

बिहार का मोस्ट वांटेड हरियाणा में ढेर, दोनों राज्यों की क्राइम ब्रांच ने  गुरुग्राम में किया एनकाउंटर, JDU विधायक से मांगी थी रंगदारी

Gangster Saroj Rai Encounter: बिहार के कुख्यात गैंगस्टर का हरियाणा में एनकाउंटर हुआ है। बिहार STF और हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार (29 नवंबर) को 2 लाख के इनामी सरोज राय को ढेर कर दिया।

Gangster Saroj Rai Encounter: बिहार के कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय का हरियाणा में एनकाउंटर हुआ है। बिहार STF और हरियाणा पुलिस ने मिलकर शुक्रवार (29 नवंबर) को 2 लाख के इनामी अपराधी को ढेर कर दिया। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मुठभेड़ में STF के एक जवान को भी गोली लगी है। पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर की बाइक जब्त की है।

विधायक को दी थी जान से मारने की धमकी
सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव निवासी सरोज राय (26) पर 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सरोज ने रून्नीसैदपुर से जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगी थी और पैसा नहीं देने पर विधायक और उनके परिवार की हत्या करने की धमकी दी थी। विधायक को धमकी देने के बाद से पुलिस सरोज की तलाश कर रही थी।

घेराबंदी कर किया एनकाउंटर
बिहार STF को सरोज के हरियाणा में छिपे होने की सूचना मिली। बिहार पुलिस गुरुग्राम पहुंची। शुक्रवार सुबह सरोज बाढ़ गुर्जर पुलिस चौकी क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। बिहार STF ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की। पुलिस ने नाके पर उसे रोका तो सरोज ने गोली चला दी। पुलिस ने क्रॉस फायरिंग की तो सरोज घायल हो गया। सरोज का साथी बाइक मौका देखकर फरार हो गया। गोली लगने के बाद घायल गैंगस्टर को सिविल अस्पताल लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुंशी को गोलियों से भून दिया था
सरोज के खिलाफ सीतामढ़ी जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे 30 से अधिक संगीन मामले दर्ज है। जनवरी 2019 में सरोज के गुर्गे के पास से AK-56 बरामद किया गया था। सरोज और उसके साथियों ने AK-56 से कुंडल में सड़क निर्माण कर रही कंपनी के मुंशी की गोलियों से भूनकर हत्या की थी। इससे पहले साल 2014 में शहर के बड़े दवा व्यवसायी यतींद्र खेतान की रंगदारी नहीं देने पर हत्या की थी। जिसके बाद पहली बार वह सुर्खियों में आया था।

संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी पुलिस
विधायक से रंगदारी मांगने के बाद सरोज फिर पुलिस की हिट लिस्ट में आ गया था। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सरोज की गिरफ्तारी के लिए पहले 50 हजार तो बाद में दो लाख का इनाम रखा था। जिसके बाद से वो अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। शु्क्रवार को पुलिस ने सरोज को मार गिराया।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved