Trending

किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव जारी

Table of Content

डॉ. अवतार सिंह ने कहा कि उनकी हालत बिगड़ गई है. उनका ब्लडप्रेशर तेजी से गिरा है. उनकी हालत देखकर हम चिंतित हैं. हम उन्हें कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं दे सकते. उन्होंने बताया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के ब्लडप्रेशर में उतार-चढ़ाव हो रहा है.

किसानों की मांगों को लेकर पिछले 42 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत सोमवार शाम को बिगड़ गई और उनका ब्लडप्रेशर गिर गया. प्रदर्शन स्थल पर मौजूद डॉक्टरों ने यह जानकारी दी. इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर्ड कमेटी ने सोमवार को पंजाब और हरियाणा की खनौरी सीमा पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (70) से मुलाकात की.

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश नवाब सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने जगजीत सिंह डल्लेवाल से चिकित्सा सहायता लेने का अनुरोध किया.

आमरण अनशन पर जगजीत सिंह डल्लेवाल
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक जगजीत सिंह डल्लेवाल फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर हैं. डॉक्टरों ने बताया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल का ब्लडप्रेशर 80/56 तक गिर गया है और इसमें उतार-चढ़ाव हो रहा है.

डॉक्टरों ने जताई चिंता
डॉ. अवतार सिंह ने कहा कि उनकी हालत बिगड़ गई है. उनका ब्लडप्रेशर तेजी से गिरा है. उनकी हालत देखकर हम चिंतित हैं. हम उन्हें कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं दे सकते. गैर सरकारी संगठन 5 रिवर्स हार्ट एसोसिएशन की टीम में शामिल अवतार सिंह ने कहा कि हमने उनके पैर ऊपर किए जिसके बाद उनके रक्त प्रवाह में थोड़ा सुधार हुआ. उन्होंने बताया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के ब्लडप्रेशर में उतार-चढ़ाव हो रहा है.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved