Site icon News Inc India

दिल्ली में फुटबॉल विवाद बना हिंसक, 11वीं के छात्र ने युवक पर चलाई गोली

दिल्ली के मुकंदपुर इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 11वीं के छात्र ने मामूली सी बहस को लेकर युवक पर फायरिंग कर दी। इससे युवक घायल हो गया। फिलहाल, पुलिस ने नाबालिग को अरेस्ट कर लिया है।

दिल्ली के मुकंदपुर इलाके में मामूली बहस के बाद फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फुटबॉल खेलने के दौरान एक युवक और एक 11वीं के छात्र के बीच झगड़ा हो गया था। इसी बात को लेकर नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को गोली मार दी। इससे युवक घायल हो गया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 16 जनवरी की है। यहां भलस्वा डेरी पुलिस को मुकुंदपुर के पार्क में गोली चलने की सूचना मिली थी। इस निखिल (25) नाम का युवक घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि निखिल अपने ग्रुप के साथ फुटबॉल खेल रहा था। ग्रुप में एक नाबालिग लड़का भी था। जिसकी निखिल से बहस हो गई थी। बहस के बाद नाबालिग ने खुद को अपमानित महसूस किया और वह तब तो वहां से चुपचाप चला गया। लेकिन, कुछ ही देर बाद अपने साथियों के साथ वापस आया। सभी ने मिलकर निखिल पर हमला किया और गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस ने निखिल को अस्पताल में भर्ती कराया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद आरोपी ने मुख्य हमलावर नाबालिग को अरेस्ट कर लिया है।

क्या बोली पुलिस

वहीं इस मामले में डीसीपी आउटर-नॉर्थ निधिन वाल्सन का कहना है कि 11वीं के स्टूडेंट को अरेस्ट किया गया है। उसकी निखिल नाम के शख्स से फुटबॉल खेलने के दौरान बहस हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में शामिल अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, निखिल अब ठीक है।

Exit mobile version