Trending

कोहरे के चलते हरियाणा में ट्रक पलटने से चार की मौत, हाइवे पर मची अफरा-तफरी

Table of Content

हरियाणा में शनिवार की सुबह कोहरे की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। यहां सड़क पर खड़े लोगों पर एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।

हरियाणा में शनिवार को कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां कार एक्सीडेंट को देख रहे कुछ लोगों पर ट्रक पलट गया। जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं ट्रक के नीचे कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल, पुलिस मौके पर है और राहत-बचाव का कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक, हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर कोहरे की वजह से एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसके बाद पीछे से आ रही दूसरी कार भी हादसे का शिकार हो गई। दोनों कारों में कोई घायल तो नहीं हुआ। ये देखने के लिए हाइवे पर लोगों की भीड़ इकट्‌ठी हो गई। इसी बीच वहां से गुजर रहा एक ट्रक लोगों पर पलट गया और इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि यह हादसा उकलाना के सुरेवाला चौक पर हुआ है, जो कार डिवाइडर से टकराकर पलटी थी। वह नरवाना की ओर से आ रही थी। इसके बाद पीछे से आ रही एक कार और उस कार से आकर टकरा गई। इस हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों कारों को देखने के लिए मौके पर काफी लोग पहुंच गए। उनमें से चार लोग ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। हालांकि, अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही ये पता चल सका है कि ट्रक के नीचे और कितने लोग दबे हुए है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved