Trending

अमिताभ बच्चन से तृप्ति डिमरी तक, इन 5 बॉलीवुड स्टार्स ने किया रियल एस्टेट में जमकर निवेश

Table of Content

बॉलीवुड सितारे मुंबई और दूसरी मेट्रो सिटी की प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं. इसके पीछे की बड़ी वजह प्रॉपर्टी में किया गया सुरिक्षत निवेश बताया जा रहा है. अमिताभ बच्चन से लेकर तृप्ति डिमरी तक प्रॉपर्टी में निवेश करने का ही विकल्प चुन रहे हैं.

बॉलीवुड सितारे हमेशा अपने लक्जरी लाइफस्टाइल और लग्जरी प्रॉपर्टी के लिए वायरल रहते हैं. हाल के महीनों में, कई प्रमुख सितारों और उनके परिवारों ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संपत्तियां खरीदी. इस लिस्ट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और एनिमल जैसी फिल्म से लाइमलाइट में आई तृप्ति डिमरी शामिल हैं.

अमिताभ और अभिषेक बच्चन
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने सितंबर में मुलुंड वेस्ट के इटर्निया में ₹2.54 करोड़ की संपत्ति खरीदी, जिसके लिए उन्होंने ₹15.23 लाख की स्टांप ड्यूटी चुकाई. उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने भी इसी बिल्डिंग में ₹2.22 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी और ₹13.33 लाख स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया.

कंगना रनौत
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने ओशिवारा में ₹1.56 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, जिसके लिए उन्होंने ₹9.3 लाख स्टांप ड्यूटी दी. फिलहाल कंगना ने फिल्मों से दूरी बना ली है और वो राजनीति में ज्यादा सक्रीय हैं. इसके साथ ही वो लगातार प्रॉपर्टी में निवेश कर रही हैं.

शाहिद कपूर
चॉकलेट बॉय के नाम से मशहूर शाहिद कपूर ने लोअर परेल के 360 वेस्ट ओबेरॉय रियल्टी में ₹58.66 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी. इसके लिए उन्होंने ₹1.7 करोड़ की स्टांप ड्यूटी अदा की. आजकल शाहिद कपूर फिल्मों के साथ वेव सीरीज में भी बिजी हैं, हाल ही में उनकी वेब सीरीज फर्जी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खीचा था.

तृप्ति डिमरी और आमिर खान
‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने जून में बांद्रा के कार्टर रोड पर ₹14 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी. साथ ही फिल्मों से ब्रेक पर चल रहे आमिर खान ने बांद्रा के बेला विस्टा अपार्टमेंट में ₹9.76 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदा और ₹58.54 लाख की स्टांप ड्यूटी चुकाई.

दीपिका पादुकोण और अंजू सिंह
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ बांद्रा में ₹17 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी. इसके बाद उनके पति रणवीर सिंह की मां अंजू सिंह ने उसी बिल्डिंग में ₹19 करोड़ का फ्लैट खरीदा और ₹95 लाख स्टांप ड्यूटी दी.

बॉलीवुड सितारे मुंबई और दूसरी मेट्रो सिटी की प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं. इसके पीछे की बड़ी वजह प्रॉपर्टी में किया गया सुरिक्षत निवेश बताया जा रहा है. अमिताभ बच्चन से लेकर तृप्ति डिमरी तक प्रॉपर्टी में निवेश करने का ही विकल्प चुन रहे हैं.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved