Trending

दीपिका-रणवीर की बेटी के लिए दादी ने दी कुर्बानी, 3 महीने की दुआ पादुकोण के लिए दान किए अपने बाल

Table of Content

Deepika-Ranveer Daughter: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लाडली बेटी दुआ तीन महीने की हो गई हैं। इस मौके पर एक्टर की मां अंजू भवनानी ने अपनी पोती के लिए अपने बालों का दान किया है।

Deepika-Ranveer Daughter: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस वक्त अपने पैरेंटहुड में व्यस्त हैं। 8 सितंबर 2024 को कपल ने अपनी पहली बेटी दुआ का वेलकम किया था। नन्हीं परी को जन्म लिए अब तीन महीने हो चुके हैं, ऐसे में रणवीर सिंह की मां और दुआ की दादी अंजू भवनानी ने अपनी पोती पर अनोखे अंदाज में प्यार लुटाया है जिसकी हर कोई तारीफें कर रहा है।

रणवीर सिंग की मां ने दान किए बाल
दरअसल हाल ही में दुआ पादुकोण की 3 मंथ एनिवर्सरी थी। इस खास मौके पर रणवीर की मां अंजू ने अपने लंबे बालों की कुर्बानी दे दी। उन्होंने पोती दुआ के लिए अपने बाल दान किए हैं। अंजू भवनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर बालों को डोनेट करने की जानकारी देते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी पोती के अच्छे स्वास्थ, उसकी बढ़ती उम्र की कामना करते हुए अपने बालों का दान कर रही हैं।

तीन महीने की पोती दुआ के लिए लिखा संदेश
सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। पैपराजी विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए एक पोस्ट में अंजू भवनानी के पोस्ट के स्क्रीनशॉट हैं जिसमें वह अपने कटी हुई चोटियां दिखा रही हैं। साथ ही लंबे कटे बालों की लेंथ स्केल पर नापी दिख रही है। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा- “हैप्पी 3 मंथ बर्थडे मेरी प्यारी दुआ। इस खास दिन को प्यार और अच्छी उम्मीद के साथ मनाना। जैसे-जैसे हम दुआ को बड़े होते देख खुशी और खूबसूरती को महसूस कर रहे हैं, वैसे-वैसे हम अपने भीतर अच्छाई और काइंडनेस की ताकत का एहसास करते हैं। उम्मीद है कि यह एक छोटा-सा कदम मुश्किल समय से गुजर रहे किसी इंसान को आराम और आत्मविश्वास दे।”

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved