Trending

‘मुझे डर लग रहा है…’ Malaika Arora से अलग होने के बाद Arjun Kapoor को सता रहा इस इस का डर, जाने क्या है माजरा

Table of Content

गॉसिप न्यूज़ डेस्क – अर्जुन कपूर इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अपने डेंजर लंका के किरदार से दर्शकों को काफी प्रभावित किया है।

कई लोगों का कहना है कि यह अर्जुन की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस थी। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा के साथ एक्टर के ब्रेकअप को लेकर भी लगातार चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल, हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने खुद को सिंगल घोषित किया था, जिसके बाद मलाइका के साथ उनका रिश्ता आधिकारिक रूप से टूट गया। अब अर्जुन ने अपने एक डर का जिक्र किया है। क्या है पूरा मामला, आइए आपको बताते हैं।


अर्जुन कपूर की हो रही है तारीफ
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर ने विलेन का किरदार निभाया है। इस किरदार के जरिए फैंस को अर्जुन का एक नया रूप देखने को मिला है। फिल्म में डेंजर लंका के किरदार से अर्जुन कपूर ने सभी को प्रभावित किया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने कलयुग के रावण के रूप में निगेटिव शेड दिखाया है। एक्टर की इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved