Trending

ICC Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी या नहीं, 29 नवंबर को फैसला

Table of Content

क्या पाकिस्तान से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिन सकती है। भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। PCB हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी नहीं है। ICC 29 नवंबर को फैसला ले सकता है।

अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान से छिन सकती है। लगातार ये खतरा मंडरा रहा है। BCCI ने टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है। PCB हाइब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट कराने को तैयार नहीं है। 29 नवंबर को फैसला होगा कि पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी होगी या नहीं। ICC ने 29 नवंबर को दुबई में बोर्ड मीटिंग बुलाई है।

सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान नहीं जाएगा भारत
पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलने के बाद भारत ने सुरक्षा के कारण वहां जाने से इनकार कर दिया था। तब ये समझा जा रहा था कि एशिया कप की तरह चैंपियंस ट्रॉफी भी हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित की जाएगी। लेकिन PCB ने हाइब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट कराने से इनकार कर दिया।

पाकिस्तान से छिन सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC 29 नवंबर को बोर्ड मीटिंग में पाकिस्तान के सामने हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रख सकता है। अगर PCB ने इसे नहीं माना तो उससे चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिन सकती है।

PCB ने दिया था एक और प्रस्ताव

PCB ने भारत के सभी मैच लाहौर में कराने के बाद खिलाड़ियों को वापस भारत भेजने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन BCCI ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाइब्रिड मॉडल के लिए भी इनकार कर दिया था।

ICC ने BCCI से किया था सवाल

ICC ने BCCI से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने के कारण पर लिखित जवाब मांगा था। इसमें वजह पूछी गई थी। PCB ने ICC से भारत के जवाब की लिखित कॉपी मांगी है।

PCB ने ICC को लिखा था लेटर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के पाकिस्तान नहीं आने पर ICC से स्पष्टीकरण मांगा है। PCB के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान में सुरक्षा की कोई समस्या नहीं है। इसी कारण न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें यहां आई थीं। अगर ये टीमें आ सकती हैं, तो टीम इंडिया क्यों नहीं आ सकती ?

हाइब्रिड मॉडल में हुआ था एशिया कप

पिछले साल सितंबर में एशिया कप का आयोजन हुआ था। पाकिस्तान को इसकी मेजबानी मिली, लेकिन भारत ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया। इसके बाद ACC ने इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया। भारत के सभी मैच श्रीलंका में हुए और बाकी टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला गया। पाकिस्तान ने भारत के साथ अपना मैच श्रीलंका में खेला था।

दूसरे देश में शिफ्ट हो सकती है चैंपियंस ट्रॉफी

भारतीय टीम ने 2008 में मुंबई हमले के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पहले ही टीम भेजने से इनकार कर दिया था। अगर पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल पर नहीं मानता है तो फिर चैंपियंस ट्रॉफी दूसरे देश में शिफ्ट हो सकती है। पाकिस्तान से ICC मेजबानी छीन सकता है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved