Trending

Ind vs Aus test highlights:13 साल बाद मेलबर्न में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने चौथा टेस्ट 184 रन से जीता

Table of Content

Ind vs aus 4th test day 5 live: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मेलबर्न टेस्ट में 184 रन से हरा दिया। भारत 13 साल बाद यहां टेस्ट हारा है। आखिरी दिन भारत को 340 रन का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 155 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया अब 2-1 से आगे है।

India vs Australia 4th test highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बॉक्सिंग डे टेस्ट के आखिरी दिन 184 रन से हरा दिया। भारत 13 साल बाद मेलबर्न में टेस्ट हारा है। इससे पहले, भारत 2011 में मेलबर्न में टेस्ट हारा था। आखिरी दिन भारत को 340 रन का टारगेट मिला था। इसका पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 155 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 5 टेस्ट की BGT 2024-25 में 2-1 की बढ़त बना ली। अब पांचवां और आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। इस जीत को गंवाने के साथ ही भारत के WTC Final में पहुंचने की उम्मीद करीब-करीब खत्म ही हो गई है।

दूसरी पारी में भारत के 9 बैटर दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाए। सिर्फ यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 30 रन बनाए। बाकी बैटर नाकाम रहे। रोहित शर्मा ने 9, केएल राहुल 0, विराट कोहली 5, रवींद्र जडेजा 2, नीतीश कुमार रेड्डी 1 रन ही बना सके। आकाश दीप ने 7 और जसप्रीत बुमराह खाता भी नहीं खोल सके। वॉशिंगटन सुंदर 5 रन पर नाबाद रहे।

140 रन के स्कोर पर भारत का 7वां विकेट गिरा था। यशस्वी जायसवाल (84) को पैट कमिंस ने आउट किया। उन्हें गलत तरीके से आउट दिया गया। इस पर कॉमेंट्री कर रहे दिग्गज भी भड़क गए। दरअसल, कमिंस की लेग साइड पर शॉर्ट पिच गेंद को यशस्वी ने फाइन लेग की तरफ खेलने की कोशिश की। लेकिन, गेंद विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में गई। फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। इसके बाद कमिंस ने DRS लिया।

थर्ड अंपायर बांग्लादेश के शरफुदौला ने रीप्ले देखा। इसमें स्नोकोमीटर पर बल्ले और गेंद का कोई संपर्क होता नहीं दिखा। हालांकि, गेंद थोड़ी डिफ्लेक्ट हुई थी और थर्ड अंपायर ने इसे ही सबूत मानकर यशस्वी को कैच आउट दे दिया। थर्ड अंपायर शरफुदौला ने फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलने कहा। इसके बाद यशस्वी नाखुश दिखे और उन्होंने फील्ड अंपायर के सामने अपनी नाराजगी जताई। मेलबर्न में मौजूद फैंस भी थर्ड अंपायर के फैसले से खुश नहीं दिखे और चीटर-चीटर से पूरा स्टेडियम गूंज उठा।

भारत को 340 रन का लक्ष्य मिला है। भारत की शुरुआत ही खराब रही थी। 25 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा पैट कमिंस की गेंद पर आउट हो गए। इसी स्कोर पर राहुल शून्य पर आउट हुए। दोनो विकेट कमिंस ने लिए। विराट कोहली भी सिर्फ 5 रन जोड़ सके और एक बार फिर ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद पर कैच आउट हुए। इसके बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के बीच अच्छी साझेदारी हुई। लेकिन, इस जोड़ी के टूटने के बाद भारतीय पारी बिखर गई और भारत चौथा टेस्ट हार गया।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved