Trending

Jharkhand CM Oath: हेमंत सोरेन ने चौथी बार ली झारखंड के सीएम पद की शपथ

Table of Content

Hemant Soren Oath ceremony: हेमंत सोरेन ने आज गुरुवार (28 नवंबर) को चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ वह प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के बन गए। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

हेमंत सोरेन ने आज गुरुवार (28 नवंबर) को चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ वह प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के बन गए। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA Bloc) के बड़े नेता शामिल हुए। इनमें ममता बनर्जी, शरद पवार और राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे दिग्गज भव्य कार्यक्रम के साक्षी बने।

मोरहाबादी मैदान में हुआ भव्य आयोजन
हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में हुआ। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 में से 56 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए शहर में यातायात और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

जनता को भरोसे के लिए जताया आभार
जीत के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि यह जीत झारखंड की जनता की आकांक्षाओं की जीत है। उन्होंने कहा, “हम राज्य को शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बनाने की दिशा में काम करेंगे।” शपथ ग्रहण से पहले सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी से राज्य के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया।

विपक्षी नेताओं का लगा जमावड़ा
इस आयोजन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के सीएम भगवंत मान और हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू शामिल हुए। अन्य प्रमुख नेता जैसे उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव भी इसमें शामिल हुए। इंडिया गठबंधन के नेताओं की मौजूदगी इसे राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी खास बना रही है।

आगे कैसा होगा मंत्रिमंडल?
जानकारी के अनुसार, हेमंत सोरेन अकेले शपथ लेंगे और बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के साथ चर्चा के बाद मंत्री पदों का वितरण किया जाएगा। जेएमएम को छह मंत्री पद मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस को चार और आरजेडी को एक पद मिल सकता है। बता दें कि कांग्रेस ने जेएमएम से शुरुआत में डिप्टी सीएम का पद मांगा था, लेकिन हेमंत सोरेन इसके लिए तैयार नहीं हुई। आखिरी में कांग्रेस को चार मंत्री पद से संतोष करना पड़ा।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved