Trending

करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान- नीरू ढांडा की जीत ने दिया ‘बेटी बचाओ’ का मजबूत संदेश

Table of Content

रायपुर:

इटली के लोनाटो में आयोजित आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा की शानदार उपलब्धि पर क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित करने की घोषणा की है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजसिंह शेखावत और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि नीरू ढांडा ने न केवल भारत, बल्कि हरियाणा और मध्यप्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक जीत देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

करणी सेना पदाधिकारियों ने कहा कि नीरू ढांडा इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर हैं।

हरियाणा के जींद जिले के संगतपुरा गांव में जन्मी नीरू वर्तमान में मध्यप्रदेश के शिवपुरी में रहती हैं और आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट, महू में प्रशिक्षण ले रही हैं। वह भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस में नायब सूबेदार के पद पर सेवाएं दे रही हैं और जल्द ही सूबेदार पद पर पदोन्नत होने वाली हैं।

संगठन ने कहा कि नीरू ढांडा की सफलता केवल खेल जगत की उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के लिए भी एक मजबूत संदेश है। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं
और उनकी यह उपलब्धि कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ प्रेरणादायक उदाहरण है।

करणी सेना ने बताया कि वह शीघ्र ही नीरू ढांडा का सार्वजनिक सम्मान करने के लिए उनके परिवार और संबंधित सैन्य अधिकारियों से संपर्क करेगी। संगठन ने समाज से बेटियों को समान अवसर, शिक्षा और प्रोत्साहन देने की अपील करते हुए कहा कि यही देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।

News Inc India

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi 110001

Corporate office: Ring Road No-1, Near Bhatagaon Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 7217665040, 8269955023, 9630697505, 9650699189

Copyright © 2024 News Inc All Rights Reserved