Trending

जानिए टॉप 10 सीरियल के नाम, टीआरपी के मामले में आगे बढ़ा ‘झनक’, उड़ने की आशा आया एक पायदान नीचे

Table of Content

टीवी की दुनिया में सीरियल में अच्छी टीआरपी का इंतजार सभी करते हैं। कुछ सीरियल दर्शक पसंद करते हैं, कुछ को नापसंद करते हैं। ऐसे में सारा असर पड़ता है टीआरपी पर। इस हफ्ते रिसर्च काउंसिल की ओर से इस हफ्ते के टीआरपी रेटिंग सामने आ गई हैं।

आइए आपको बताते हैं इस हफ्ते के टॉप 20 अच्छे टीआरपी सीरियल्स के बारे में।


टॉप 10 में शामिल हैं ये धारावाहिक
टीवी की दुनिया में सबसे ज्यादा टीआरपी पाने वाला सीरियल ‘अनुपमा’ ही है। दूसरे नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को अच्छे टीआरपी रेटिंग्स मिले हैं। तीसरे नंबर पर है, ‘झनक’। चौथे नंबर पर है ‘उड़ने की आशा’। पांचवें नंबर पर है ‘एडवोकेट अंजली अवस्थी’। छठवें नंबर पर है- गुम है किसी के प्यार में। सातवें नंबर पर आएगा मंगल लक्ष्मी। आठवें नंबर पर है शिव शक्ति। मेरा बालम थानेदार नौवें नंबर पर है। वहीं, दसवें नंबर पर है सीरियल दुर्गा।


अनुपमा
हर बार की तरह इस बार भी अनुपमा सीरियल पहले स्थान पर है। रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना अभिनीत ये शो इस बार भी पहले स्थान पर है। शो को खूब प्यार मिल रहा है और हाल ही में इसने 15 साल आगे की एक बड़ी छलांग लगाई है।


ये रिश्ता क्या कहलाता है
इस हफ्ते ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल को टीआरपी में दूसरा स्थान मिला है। शो में अभिरा और अरमान की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।


झनक
झनक ने पिछले साल से ऊपर उछाल मारी है। शो इस हफ्ते टीआरपी के मामले में तीसरे स्थान पर आ गया है। झनक की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है।


उड़ने की आशा
कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा अभिनीत ‘उड़ने की आशा’ इस हफ्ते लुढ़क कर चौथे स्थान पर आ गया है। शो में दोनों की कहानी प्रशंसकों को पसंद आ रही है।


एडवोकेट अंजली अवस्थी
‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ एक पायदान फिसलकर पांचवे स्थान पर आ गया है। सीरियल टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है। यह शो प्रशंसकों को पसंद आ रही है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved