Trending

महाराष्ट्र: पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, कर्नाटक एक्सप्रेस के नीचे आकर 8 यात्रियों की मौत

Table of Content

Maharashtra: जलगांव जिले के पचोरा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद पुष्पक एक्सप्रेस से कूदने के कारण 8 यात्रियों की मौत हो गई।

Maharashtra: जलगांव जिले के पचोरा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। बुधवार (22 जनवरी) को ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद पुष्पक एक्सप्रेस से कूदने के कारण 8 यात्रियों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब कुछ यात्रियों ने संभावित आग लगने की आशंका जताई, जिससे अन्य लोग डर के मारे चलती ट्रेन से कूद गए। उनमें से कुछ लोग बगल की पटरी पर जा गिरे, जहां से उसी समय गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

आपातकालीन सहायता प्रदान करने और घटना की जांच करने के लिए अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। हताहतों की संख्या की पुष्टि करने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरे थे कुछ यात्री
सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई आ रही थी। तभी चेन पुलिंग कर कुछ यात्री ट्रैक पर उतर गए। इस बीच दूसरी तरफ से आई कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में वह लोग आ गए। रेलवे अधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गुलाब राव पाटिल ने बताया कि पचोरा और जलगांव स्टेशन के बीच पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से यह घटना हुई है। यात्रियों ने जान बचाने के लिए ट्रेन से छलांग लगाई थी, लेकिन कर्नाटक एक्सप्रेस के चपेट में आ गए।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved