Trending

ठंड के दिनों में करें तिल के तेल से मालिश, जानिए इसके बेहतरीन फायदे

Table of Content

Home Remedies : तिल के तेल से मालिश और इसके नियमित उपयोग से शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं और मानसिक शांति भी मिलती है। जानिए इसका कैसे करें इस्तेमाल…

Home Remedies : सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। ठंड में त्वचा रूखी हो जाती है, मांसपेशियों में अकड़न और जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। इन समस्याओं का एक सरल और प्रभावी समाधान है तिल के तेल से मालिश और इसके नियमित उपयोग से शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं और मानसिक शांति भी मिलती है। आइए जानते हैं तिल के तेल से मालिश करने के अद्भुत फायदे…

मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द कम करना

  • तिल के तेल को हल्का गर्म करके जोड़ों और मांसपेशियों पर मालिश करने से अकड़न दूर हो जाती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।
  • पुराने जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए यह तेल रामबाण साबित हो सकता है।
  • तनाव कम और मन को शांति
  • तिल के तेल में मौजूद मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व तनाव को कम करने में मदद करते हैं।
  • मालिश के बाद शरीर रिलैक्स महसूस करता है, जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं।

सर्दियों में गर्मी प्रदान करता है

  • तिल का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और इसे रूखेपन से बचाता है।
  • हल्के गर्म तिल के तेल से छाती और पीठ की मालिश करने से ठंड के कारण होने वाले जुकाम और सांस की समस्याओं से राहत मिलती है

तिल के तेल से मालिश का सही तरीका क्या है

  • तिल के तेल को हल्का गर्म करें।
  • इसे जोड़ों या पूरे शरीर पर लगाएं।
  • गोलाकार गति में मालिश करें ताकि रक्त प्रवाह बढ़े।
  • 30 मिनट तक तेल को लगाकर सोखने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से नहाएं।

(Desclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको गंभीर समस्या है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved