Trending

न सोती है न खाने देती है..नन्ही सी ‘दुआ’ ने किया मॉम दीपिका को परेशान, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया अपना हाल

Table of Content

मुंबई. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। इसी साल 8 सितंबर को एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे के तौर पर बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने दुआ पादुकोण सिंह रखा है।

अब एक्ट्रेस की बेटी करीब 2 महीने की हो गई हैं और इस नन्हीं सी जान ने एक्ट्रेस के लाइफस्टाइल को काफी बदल दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि मां बनने के बाद उनकी हालत कैसी हो गई है और उन्हें क्या-क्या स्ट्रगल्स करनी पड़ रही हैं?

दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक नन्ही सी बच्ची नजर आ रही है, हालांकि ये एक्ट्रेस की बेटी नहीं है। इस वीडियो के साथ लिखा हुआ है- ‘मैं यहां खुद को जगाए हुए हूं, अगर मैं सो गई… तो मेरी मां नहा लेगी, खा लेगी, घर साफ कर लेगी, पलके नहीं झपकने देना हैं।’ इस वीडियो को अपनी स्टोरी पर रीपोस्ट करते हुए दीपिका ने कैप्शन भी दिया, ‘सच्ची बात है।’ इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने अपनी फीलिंग जाहिर की हैं।

बता दें, ये साल दीपिका पादुकोण के लिए काफी शानदार रहा। उन्हें पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में कई सफलताएं मिलीं। इस साल एक्ट्रेस की दो फिल्में रिलीज हुईं और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया।

काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण को हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके बाद अब दीपिका ‘ब्रह्मास्त्र 2- देव’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved