Trending

बिहार में शराब से 6 मौतों पर प्रियंका गांधी ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है

Table of Content

Bihar hooch fatalities: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार के सीवान और सारण जिलों में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को लेकर गुरुवार (17 अक्टूबर) को एनडीए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में शराबबंदी लागू है लेकिन जहरीली शराब का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है।

बिहार के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शराबबंदी वाले बिहार के सीवान और सारण जिलों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। सीवान में चार और सारण में दो लोगों की मौत की खबर है।

प्रियंका गांधी बोलीं- बिहार में नाम का शराबबंदी है

प्रियंका गांधी ने कहा, ”बिहार के सीवान और सारण जिलों में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन जहरीली शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे आये दिन मौतें होती हैं। सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए।”

सीवान के जिला मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले पर क्या कहा?

पत्रकारों से बात करते हुए सीवान के जिला मजिस्ट्रेट मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा, ”बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि मगहर और औरिया पंचायतों में तीन लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिकारियों की एक टीम तुरंत इलाके में भेजी गई और 12 और लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनमें से एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई।”

उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीड़ितों ने मंगलवार रात को नकली शराब पी थी, जिसके बाद वे बीमार पड़ गए।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved