Trending

हमारे प्यार का बर्थडे…पोती के जन्मदिन पर नीतू ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर, एक फोटो में हूबहू मां आलिया की कार्बन काॅपी लगी राहा

Table of Content

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज 6 नवंबर को अपने जिगर के टुकड़े यानि राहा का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैम। राहा दो साल की हो गई है। अपनी लाडली के बर्थडे पर दादी मां से लेकर बुआ तक ने खूब प्यार बरसाया है।

इन्होंने सोशल मीडिया पर राहा की कुछ क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। बुआ रिद्धिमा का पोस्ट देखकर हर कोई हैरान है।

नीतू कपूर यानी राहा की दादी मां ने अपनी गुड़िया के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया है। तस्वीर में आलिया और रणबीर के बीच में मस्ती के मूड में राहा दिख रही है। राहा जैकेट से पूरी तरह कवर दिख रही है। जहां रणबीर राहा का माथा चूम रह हैं। वहीं आलिया बाप बेटी के क्यूट मूमेंट को एंजाॅय कर रही हैं। नीतू ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा है, ‘हमारे प्यार का बर्थडे, ईश्वर कृपा रखें।’नीतू ने राहा की ये पहली तस्वीर शेयर की है।

रिद्धिमा ने अपनी लाडली को बर्थडे विश किया है। उन्होंने अपनी बेटी समारा के साथ राहा की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में राहा खिड़की के स्लैब पर बैठी दिख रही हैं। वहीं समारा छोटी बहन के गाल पर किस कर रही है। राहा की ये तस्वीर आलिया की बचपन की एक तस्वीर से हूबहू मिलती-जुलती दिख रही है। दोनों की झलक देखकर हर कोई हैरान है।

पहली तस्वीर देखकर लोग यही कह रहे थे कि वो ऋषि कपूर और अपने परदादा राज कपूर की तरह दिखती हैं। हालांकि, अब राहा की इस नई तस्वीर ने सारी थ्योरी गलत साबित कर दी है। आंखों के रंग को अगर भूल जाएं तो राहा दिखने में हूबहू अपनी मां की कॉपी लग रही हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा का चेहरा पहली बार फैंस को क्रिसमस के मौके पर दिखाया और तब राहा करीब एक साल की थीं। इसके बाद राहा पैपराजी के कैमरों में खूब दिखने लगी हैं।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved