Trending

दिल्ली में पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ, केजरीवाल ने मरघट वाले बाबा के मंदिर में किया रजिस्ट्रेशन

Table of Content

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ कर दिया है. इस बीच अरविंद केजरीवाल मरघट वाले बाबा के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के महंत का रिजस्ट्रेशन किया.

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है. इस योजना को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है. वहीं, केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि जब से पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान किया गया है तब बीजेपी उन्हें गालियां दे रही है.

आप संयोजक ने कहा, ‘आज मरघट वाले बाबा के मंदिर (ISBT) में दर्शन किए और पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया. यहां के महंत जी का आज जन्मदिन है. उनके साथ जन्मदिन भी मनाया. बीजेपी ने आज रजिस्ट्रेशन रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन भक्त को अपने भगवान से मिलने से कोई नहीं रोक सकता.’ केजरीवाल ने महंत का भी रजिस्ट्रेशन किया.

क्या मुझे गाली देने से देश का फायदा होगा- केजरीवाल
इससे पहले उन्होंने कहा, ‘बीजेपी वाले मुझे कल से गंदी गंदी गालियां दे रहे हैं, जब से पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा हुई है. मेरा उनसे प्रश्न है- क्या मुझे गाली देने से देश का फायदा होगा? आपकी 20 राज्यों में सरकारें हैं. गुजरात में तो आपकी 30 साल से सरकार है. अभी तक आपने वहां पुजारियों और ग्रंथियों का सम्मान क्यो नहीं किया? चलो अब ही कर दो? मैंने अब सबको रास्ता दिखा दिया है. मुझे गाली देने की बजाय आप अपने बीस राज्यों में इसे लागू करो ना, तब तो सबका फायदा होगा? मुझे गालियां क्यों देते हो?’

बीजेपी ने क्या लगाए केजरीवाल पर आरोप
वहीं, अरविंद केजरीवाल पर पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना को लेकर तीखा हमला करते हुए बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने केजरीवाल को हिंदू विरोधी और विकास विरोधी कहा. उन्होंने कहा कि हिंदू विरोधी केजरीवाल अब आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले नए वादे कर रहे हैं, ऐसा क्यों हो रहा है? ऐसा इसलिए है क्योंकि केजरीवाल जानते हैं कि उन्होंने जो झूठे वादे किए हैं, वे पूरे नहीं हुए हैं और उनका करियर खत्म होने वाला है इसलिए वह और झूठे वादे कर रहे हैं. आज जब वह पुजारियों और ग्रंथियों को 18000 रुपए देने का वादा करते हैं, तो मेरे मन में एक सवाल उठता है कि ज्यादा समय नहीं हुआ जब आप शराब माफियाओं के प्यार में थी और उन्हें मंदिरों और गुरुद्वारों के बाहर दुकानें खोलने के लिए ठेके दे रही थी. केजरीवाल ने उन सभी जगहों के बाहर शराब की दुकानें बना दीं जिन्हें हम शुभ मानते हैं.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved