Site icon News Inc India

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का नाम वाला लॉकेट पहना, पति निक जोनस संग बीच पर मनाया न्यू ईयर

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तमाम तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ समुंदर किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिख रही हैं।

Priyanka Chopra New Year Celebration: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड अपनी धाक जमाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही सोशल मीडिया पर काफी लाइमलूटती हैं। खासकर अपनी फोटोज और वीडियोज से वह इंडियन फैंस का दिल जीतती हैं। हाल ही में उन्होंने नए साल के जश्न की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पीसी ने बिकनी पहनकर समुंदर किनारे अपनी फैमिली संग न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। तो वहीं उनकी बेटी मालती का अंदाज फैंस का दिल लूट लेगा।

प्रियंका चोपड़ा ने समुंदर किनारे मनाया नया साल
प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार (4 जनवरी) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की जो उनके न्यू ईयर सेलिब्रेशन की हैं। फोटो में पीसी ऑरेंज कलर का स्ट्रिप्स वाला स्विमसूट पहनी नजर आ रही हैं और वेकेशन को दिल खोलकर एंजॉय कर रही हैं। अन्य फोटो में उन्हें पिंक कलर की बिकनी में देखा जा सकता है। पति निक जोनस के साथ देसी गर्ल खूब पोज दे रही हैं। समुंदर किनारे ढेर सारा वक्त बिताते हुए फैमिली को देखा जा सकता है।

एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा को अपनी बेटी मालती के नाम की फंकी ज्वेलरी पहने भी देखा जा सकता है। वहीं उनकी नन्हीं परी समुंदर किनारे पहुंचते ही रेत और पानी के साथ खेलती दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है- 2025 के लिए यही मेरा लक्ष्य है। आनंद में, खुशी में और शांति में जीना। इस नए साल में हम सभी को ढेर सारा प्यार और शांति मिले। मैं अपने परिवार के लिए बहुत आभारी हूं, हैप्पी 2025।

प्रियंका का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही भारतीय सिनेमा में कमबैक कर सकती है। उनके पास फिलहाल जोया अख्तर की फिल्म जी ले जरा लाइनअप है। हालांकि इस फिल्म पर काम कब शुरू होगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा वह 3 इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में देखी जाएंगी।

Exit mobile version