Trending

Pushpa 2 BO Collection: ‘पुष्पा 2’ का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 4 दिन में तोड़ डाले कमाई के सारे रिकॉर्ड

Table of Content

Pushpa 2 Box Office Collection Day 4 Worldwide: ‘पुष्पा 2: द रूल’ दुनियाभर में तहलका मचा रही है। पहल ही वीकेंड पर ही फिल्म ने कमाई के ऐसे झंडे गाड़े हैं कि इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Pushpa 2 Box Office Collection Day 4 Worldwide: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 5 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज वीकेंड पर और भी बढ़ गया। पहले ही वीकेंड पर ये फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अन्य बड़ी फिल्मों को धूल चटा चुकी है। महज चार दिनों के अंदर ही पुष्पा 2 ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म पहले हफ्ते में ही 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लेगी। बता दें, ‘पुष्पा 2’ पैन इंडिया फिल्म है जिसे 6 भाषाओं में रिलीज कुया है, लेकिन मुख्य तौर पर इसने हिंदी-भाषा में सबसे बेहतरीन बिजनेस किया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, अल्लू अर्जुन-रश्मिका की इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई को पार कर लिया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।

हिंदी वर्जन में फिल्म ने की जबरदस्त कमाई
‘पुष्पा 2’ की हिंदी वर्जन ने ओरिजिनल तेलुगू वर्जन को पीछे छोड़ते हुए भारत में 80 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, जो ये आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है।

हिंदी वर्जन में अब तक इसका कलेक्शन 285.7 करोड़ रुपए है जो सिर्फ चार दिनों का कलेक्शन है। बता दें, पुष्पा 2 ने ओपनिंग डे पर ही शाहरुख खान की ‘जवान’ और एस एस राजामौली की ‘आरआरआर’ को पछाड़ दिया था।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved