Trending

सूप में डाला जहर, एक्स बॉयफ्रेंड समेत 5 दोस्तों को पिलाया और फिर… प्रेमिका के इंतकाम की खौफनाक कहानी

Table of Content

crime

Girl Poisons Soup killed Ex Boyfriend with 4 People: पूर्व प्रेमी से इंतकाम लेने के लिए लड़की ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान लड़के के 4 दोस्तों की भी मौत हो गई। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

Girl Poisons Soup killed Ex Boyfriend with 4 People: प्यार में लोग हर हद पार कर जाते हैं… यह लाइनें तो आपने कई बार सुनी होगी। मगर ब्रेकअप के बाद इंतकाम की आग में कोई इतना कैसे जल सकता है कि एक्स बॉयफ्रेंड समेत 5 लोगों को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दे? जी हां, महज 17 साल की लड़की ने पूर्व प्रेमी को घर बुलाया, उसके लिए बेहद प्यार से सूप बनाया। लड़के को क्या पता था कि उसके सिर पर मौत के बादल मंडरा रहे हैं। लड़के ने भी 4 दोस्तों के साथ मिलकर सूप पिया। कुछ ही देर में पांचों की मौत हो गई।

प्रेमिका ने क्यों रची साजिश?
यह मामला नाइजीरिया का है। मृतक लड़के के पिता ने बताया कि उसके बेटे का आरोपी लड़की के साथ प्रेम संबंध में था। हालांकि लड़की का किसी और से अफेयर चल रहा था। इसे लेकर दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं बाद में लड़के ने भी दूसरी गर्लफ्रेंड बना ली। आरोपी युवती ने जब अपने एक्स को दूसरी लड़की के साथ देखा तो उसका गुस्सा आसमान छूने लगा। उसने लड़की के सारे कपड़े फाड़ दिए। तभी से आरोपी युवती इंतकाम की आग में जल रही थी और मौका मिलते ही उसने प्रेमी की जान ले ली।

फेवरेट सूप में मिलाया जहर
एडो स्टेट पुलिस कमांड के प्रवक्ता मोजेज यामू का कहना है कि इस हत्याकांड के पीछे ठोस वजहों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी लड़की ने पूर्व प्रेमी को मारने की साजिश रची थी। उसने लड़के को घर बुलाया और उसका फेवरेट पेपर सूप बनाकर दिया। इस सूप में लड़की ने जहर मिला दिया था। हालांकि लड़का अकेले जाने की बजाए अपने 4 दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। सभी ने मिल बांट कर सूप पिया।

घर में मिले 5 शव
पुलिस के अनुसार जब सभी लड़के अगली सुबह तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। जब परिजन लड़की के घर पहुंचे तो वहां का मंजर देख सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। घर में एक-दो नहीं 5 लाशें पड़ी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का शक आरोपी युवती पर ही है। हालांकि लड़की ने अभी तक अपना जुर्म कबूल नहीं किया है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved