Raigarh News: 15.75 टन संदिग्ध स्क्रैप लोहे से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, 16.70 लाख की संपत्ति पकड़ी

Date:

रायगढ़। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों और अवैध कबाड़ के परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विजयपुर चौक पर एक 12 चक्का ट्रक को रोककर उसमें लदा 15.75 टन स्क्रैप लोहा जब्त किया है। जब्त ट्रक और कबाड़ की कुल अनुमानित कीमत करीब 16.70 लाख रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर विजयपुर चौक में घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को सूचना मिली थी कि ओडिशा पासिंग 12 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में संदिग्ध स्क्रैप कबाड़ लोड कर रायगढ़ की ओर लाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। टीम ने विजयपुर चौक मेन रोड पर घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक क्रमांक OD 16 E 5001 को रोककर जांच की गई।

दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक

ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में लोहे के टुकड़े और स्क्रैप कबाड़ मिला। पुलिस ने चालक से कबाड़ से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

चालक ने लिखित रूप में भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की बात स्वीकार की। कबाड़ के संदिग्ध होने पर पुलिस ने मौके पर उसका वजन कराया, जिसमें कुल 15.75 टन स्क्रैप लोहा पाया गया।

ट्रक समेत 16.70 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में ट्रक और उसमें लदे स्क्रैप लोहे को जब्त कर लिया। साथ ही ट्रक की आरसी और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

12 चक्का ट्रक की अनुमानित कीमत: 12 लाख रुपये
15.75 टन स्क्रैप लोहे की कीमत: करीब 4.70 लाख रुपये
कुल जब्त संपत्ति: करीब 16.70 लाख रुपये
चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ट्रक चालक की पहचान जोगेन्द्र साहू (47 वर्ष) निवासी गंजाम, ओडिशा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में BNS की धारा 303(2) समेत संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक, अवैध कबाड़ के परिवहन और संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अब जब्त स्क्रैप के स्रोत और उसके परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG News: ऑपरेशन निश्चय में बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ के 400 किलो गांजे के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नशे के खिलाफ...