Trending

Ranji Trophy: रोहित शर्मा का रणजी ट्रॉफी में भी नहीं चला बल्ला, यशस्वी-गिल भी फेल

Table of Content

Ranji Trophy 2024: रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी है। रणजी ट्रॉफी में 10 साल बाद खेलने उतरे रोहित 3 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी नाकाम रहे।

Ranji Trophy 2024: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए गाइडलाइन जारी की थी। इसमें घरेलू क्रिकेट को अनिवार्य किया गया था। इसके बाद रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल जैसे सितारा खिलाड़ी 23 जनवरी से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैच में खेलने उतरे। हालांकि, रोहित, यशस्वी और गिल का प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी में भी फीका रहा।

मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच हो रहे रणजी ट्रॉफी मैच में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की थी। लेकिन, इस जोड़ी ने निराश किया। यशस्वी 4 रन बनाकर आउट हो गए जबकि रोहित ने भी 19 गेंद पर 3 रन जोड़े।

रोहित 2015 के बाद अपना पहला रणजी मैच खेल रहे। उन्हें उमर नजीर ने आउट किया। उनकी एक शॉर्ट ऑफ लेंथ को रोहित जज नहीं कर पाए और गेंद उनके बल्ले पर पूरी तरह नहीं आई और युद्धवीर सिंह ने बड़ी आसानी से रोहित का कैच लपक लिया।

गिल और यशस्वी का बल्ला नहीं चला
दूसरी तरफ, पंजाब की टक्कर कर्नाटक से हो रही। इस मुकाबले में शुभमन गिल पंजाब की कप्तानी कर रहे। ओपनिंग करने उतरे गिल 8 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें कि ऋषभ पंत भी दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं। दिल्ली की टक्कर सौराष्ट्र से जारी है।

विराट कोहली और केएल राहुल फिलहाल रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं। कोहली गर्दन में दर्द के कारण सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में नहीं उतरे हैं। वहीं, राहुल को भी कोहनी में तकलीफ है। हालांकि, ये दोनों खिलाड़ी अपनी घरेलू टीम के अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। रणजी ट्रॉफी का अगला मुकाबला 30 जनवरी से खेला जाएगा। इसके बाद भारत को इंग्लैंड 3 वनडे की सीरीज खेलनी है और फिर चैंपियंस ट्रॉफी में उतरना है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved