Trending

Ranji Trophy: इस ऑलराउंडर ने ठोका शतक, मुंबई को संकट से उबारा

Table of Content

Ranji Trophy: मुंबई के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने शतक ठोककर मुंबई को हार के खतरे से बचा लिया है। जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

Ranji Trophy: मुंबई के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने एक बार फिर बड़ी पारी खेलकर टीम को संकट से बाहर निकाला है। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में अर्धशतक ठोकने के बाद शार्दुल ने दूसरी पारी में शानदार शतक ठोका है। शार्दुल ने तनुष कोटियन के साथ मिलकर शतक साझेदारी बनाई, जिससे अब मुंबई मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने 7 विकेट के नुकसान पर 274 रन बना लिए हैं।

मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच मुंबई के बीकेसी ग्राउंड में खेला जा रहा। शार्दुल ने 105 गेंदों में सेंचुरी लगाई। वह 113 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। शार्दुल ठाकुर ने अपनी पारी में 17 चौके लगाए। उनके साथ तनुष कोटियन ने भी अर्धशतक लगाया। कोटियन 58 रन बनाकर नाबाद हैं।

शार्दुल ठाकुर ने मुंबई को ऐसे वक्त में संभाला, जब दूसरी पारी में मुंबई के 6 विकेट 91 रन के स्कोर पर गिर गए थे। रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर जैसे सभी वापस पवेलियन लौट गए। उस समय मुंबई की कुल बढ़त 5 रन की थी। वहीं, अब मुंबई की बढ़त 188 रन की हो गई है। शार्दुल ठाकुर ने जेएंडके के गेंदबाजों पर जवाबी हमला किया। उन्हें दूसरे छोर पर तनुष कोटियन का साथ मिला।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved