Trending

RBI के नए गवर्नर होंगे संजय मल्होत्रा: शक्तिकांत दास की लेंगे जगह, 11 दिसंबर को संभालेंगे कार्यभार

Table of Content

RBI New Governor Sanjay Malhotra: केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को नए गवर्नर के रूप में 1990 बैंच के IAS संजय मल्होत्रा के नाम को मंजूरी दे दी हैं। बता दें, 10 दिसंबर को RBI गर्वनर शक्तिकांत दास का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

RBI New Governor Sanjay Malhotra: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत्रा की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को उनके नाम को मंजूरी दी। वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे और बुधवार (11 दिसंबर 2024) को अपने नए पदभार को संभालेंगे। उनकी नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है।

जानिए कौन हैं IAS संजय मल्होत्रा?
संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई आईआईटी कानपुर से की है और पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स की डिग्री प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से हासिल की। वह वर्तमान में वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

शक्तिकांत दास का कार्यकाल रहा ऐतिहासिक
शक्तिकांत दास ने अपने 6 वर्षों के कार्यकाल में भारतीय रिजर्व बैंक को मजबूत बनाने का काम किया। उन्होंने उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद दिसंबर 2018 में यह जिम्मेदारी संभाली थी। कोविड-19 महामारी और उसके बाद की आर्थिक चुनौतियों के दौरान दास ने देश की मौद्रिक नीतियों को स्थिर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

संजय मल्होत्रा के पास 33 सालों का अनुभव
संजय मल्होत्रा का 33 सालों से अधिक का प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, आईटी और माइंस जैसे क्षेत्रों में काम किया है। फाइनेंस और टैक्सेशन में उनके गहरे अनुभव ने उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बनाया।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved