Trending

सारा अली खान ने बताया भारत को दुनिया का सबसे महान देश, केदारनाथ को कहा खास

Table of Content

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान काम से ब्रेक लेकर नई जगहों पर अक्सर घूमने के लिए निकल जाती हैं. उनका कहना है कि भारत देश की विरासत, संस्कृति और लैंडस्केप से बेहतर दुनिया में कुछ भी नहीं है.


जब मौका मिलता है, तो सारा अली खान इसे एक्सप्लोर करने के लिए निकल पड़ती हैं. उन्हें भारत के साथ-साथ विदेश में भी घूमना बहुत अच्छा लगता है. आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में सारा अली खान ने अपनी पसंद और भारत को लेकर विचार रखे. यह पूछे जाने पर कि उन्हें देश में या विदेश में से क्‍या ज्‍यादा पसंद है? सारा ने कहा, ‘दोनों, मैं किसी एक को नहीं चुन सकती. मुझे विदेश में घूमना पसंद है, लेकिन भारत में विरासत, संस्कृति और लैंडस्केप बेहतरीन है और मैं इसकी और खोज करना चाहूंगी.’सारा को पसंद हैं समुद्र और पहाड़


सारा अली खान निश्चित रूप से पहाड़ों में घूमना बहुत पसंद करती हैं. उनका सोशल मीडिया अकाउंट इस बात का सबूत है, जहां वह अक्सर उत्तराखंड में केदारनाथ की यात्रा करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं. सारा अली खान ने कहा, ‘वैसे मुझे समुद्र पसंद है, मुझे लगता है कि हर कोई जो मुझे जानता है, वह जानता है कि मुझे पहाड़ पसंद हैं.
केदारनाथ है बहुत खास जगह


29 वर्षीय एक्ट्रेस ने उत्तराखंड के प्रति अपने प्यार को जाहिर करने में कोई संकोच नहीं करतीं और उन्होंने कहा कि अगर वह चाहें तो अपना सारा समय केदारनाथ में बिता सकती हैं. उन्होंने कहा, ‘यह (केदारनाथ) मेरे लिए बहुत खास जगह है, अगर मैं कर सकती तो अपना सारा समय यहीं बिताती.’

कहां ठहरना पसंद करती हैं सारा?
यह पूछे जाने पर कि क्या वह यात्रा करते समय बजट में ठहरना पसंद करती हैं या लग्जरी होटल में? सारा ने कहा कि, ‘यह किसी डेस्टिनेशन को स्थानीय लोगों के नजरिए से देखने का सबसे अच्छा तरीका है, और पैसे के लिए लिहाज से भी सही है, खासकर तब जब आप दोस्तों या परिवार के साथ यात्रा कर रहे हों.

लग्जरी होटलों में रुकना पसंद नहीं
सारा अली खान ने कहा है कि वह लग्जरी के बजाय बेसिक रहना पसंद करती हैं, जो उन्हें हिंदी सिनेमा में सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक बनाता है. यह पूछे जाने पर कि वह यह सब कहां से सीखती हैं? उन्होंने कहा, ‘मुझे हमेशा से ही जमीन से जुड़े रहना सिखाया गया है. मेरी मां भी ऐसी ही हैं और उन्‍होंने ही मेरा मार्गदर्शन किया है. फिल्म सेट पर रहना, वर्कआउट करना और अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना, हमेशा मुझे सबसे सरल खुशियां देता है.

हर काम के लिए निकालती हैं समय
इतना ट्रैवल और काम के बावजूद खुद को संयमित रखना, शरीर का ख्याल रखना आसान नहीं होता है, लेकिन सारा के लिए ये नामुमकिन नहीं है. वह कहती हैं, ‘यह सबसे आसान नहीं है, ऐसे दिन भी होते हैं जब मैं शूटिंग शेड्यूल या व्यस्त यात्रा के बाद बिस्तर पर ही सो जाना चाहती हूं. लेकिन मेरे लिए जो बेहद जरूरी है वह है समय निकालना, चाहे वह कितना भी लंबा क्यों न हो.

एक्सरसाइज से होती है दिन की शुरुआत
सारा अली खान ने आखिर में कहा, ‘भले ही मेरे पास 10 मिनट का समय हो, मैं एक्सरसाइज या फिर अपने दिन की शुरुआत मेडिटेशन से करने की कोशिश करती हूं. यह हमेशा सकारात्मक शुरुआत के लिए माहौल बनाने में मदद करता है.’

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved