Trending

Seema Haider Pregnant: 7 महीने की प्रेग्नेंट है सीमा हैदर, फरवरी में देंगी बच्चे को जन्म

Table of Content

Seema Haider Pregnant: पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है। जिसमें सीमा हैदर बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को क्यों छिपाकर रखा।

दरअसल, पाकिस्तान छोड़कर अपने प्रेमी के लिए भारत आई सीमा हैदर सात महीने की गर्भवती हैं और फरवरी में अपने पांचवें बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले उनके चार बच्चे हैं, जो उनके पहले पाकिस्तानी पति से हैं। हालांकि, सीमा और सचिन का यह पहला बच्चा होगा। सचिन पहली बार पिता बनेंगे। सीमा हैदर ने अपने बेबी बंप और प्रेग्नेंसी किट दिखाते हुए कहा कि वह 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर में एक नन्हा मेहमान आएगा। उन्होंने यह बात अब तक इसलिए सभी से छिपाई थी ताकि उनके होने वाले बच्चे को बुरी नजर से बचाया जा सके।

वहीं अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताते हुए सीमा हैदर ने कहा कि शुरुआती तीन महीनों में उनकी तबीयत ठीक नहीं रही,लेकिन अब सब कुछ ठीक है।सीमा और सचिन इस नई शुरुआत को लेकर काफी खुश हैं।

सचिन के लिए पाकिस्तान छोड़ आई सीमा हैदर

बता दें कि पाकिस्तान की सीमा हैदर को भारत के सचिन मीणा से PUBG खेलते-खेलते प्यार हो गया था। इसलिए वह अपने देश को छोड़कर नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में पहुंची। अभी वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। सीमा अपने साथ अपने चार बच्चों को भी लेकर आई थी। वो चारों भी उनके साथ ही रहते हैं। हालांकि, अवैध तरीके से भारत आने के चलते सीमा हैदर को गिरफ्तार भी किया गया था,लेकिन वह अभी जमानत पर हैं और उन्होंने राष्ट्रपति से भारतीय नागरिकता की याचिका भी दायर की है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved