Trending

20 साल से बंद डॉक्टर के घर में चौंकाने वाला खुलासा, फ्रिज में मिली खोपड़ी और हड्डियां

Table of Content

केरल में एक 20 साल से बंद मकान के अंदर से इंसानी खोपड़ी और हड्डियां मिली हैं. यह कंकाल तीन अलग अलग पैकेट में भरकर फ्रीज के अंदर रखे हुए थे. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

केरल के चोट्टानिकारा स्थित पैलेस स्क्वायर के एक मकान में एक इंसानी खोपड़ी और हड्डियां मिली है. यह इंसानी कंकाल मकान के अंदर फ्रीज में रखे हुए थे. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इन हड्डियों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने इन हड्डियों का सैंपल फोरेंसिक लैब भेजा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ साल पहले इस व्यक्ति की हत्या हुई होगी. बताया जा रहा है कि यह मकान एक 74 वर्षीय डॉक्टर का है और करीब 20 साल से इस मकान को लावारिश छोड़ कर व्यट्टिला में रहते हैं.

पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने इस मकान के अंदर कुछ गलत होने की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी. इस शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की जांच कराई. इस दौरान पता चला कि 14 एकड़ जमीन पर फैले इस मकान में बिजली कनेक्शन नहीं है. मकान के अंदर एक फ्रीज रखा मिला है. इस फ्रीज में भी कंप्रेशर नहीं लगा था. वहीं फ्रीज को खोलने पर अंदर तीन पैकेट में इंसानी खोपड़ी और हड्डियां मिली है. पुलिस को आशंका है कि यहां कोई कालाजादू या कोई अन्य अवैध गतिविधि हो रही होगी.

20 से बंद था यह मकान
हत्या की वारदात भी इसी गतिविधि के दौरान हुई होगी. चूंकि मकान करीब 20 साल से बंद है, इसलिए आसपास के लोगों को भी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है. पुलिए के मुताबिक फिलहाल इस मकान के मालिक 74 वर्षीय डॉ. फिलिप जॉन को सूचित किया गया है. उन्होंने बताया कि उनके बच्चे विदेश में रहे हैं. अब पुलिस उनसे इस घर और इस घर में मिली हड्डियों के संबंध में पूछताछ कर रही है. इस घर के संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है. इसमें पता चला है कि मकान मालिक के ना आने की वजह से इस मकान में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता था.

कंकाल की पहचान में जुटी पुलिस
फिलहाल वार्ड पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. अब पुलिस इस कंकाल की पहचान का प्रयास कर रही है. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि हत्या की यह वारदात कुछ साल पहले की हो सकती है. ऐसे में बीते 8-10 साल के अंदर सामने आए गुमशुदगी के मामलों की भी पड़ताल की जा रही है. एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस प्रमुख वैभव सक्सेना ने बताया इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. इस संबंध में काफी तथ्य सामने आ गए हैं, लेकिन इनकी पुष्टि के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी.

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved