Trending

ऑफिस में लंबे समय तक बैठने से हो सकती है सेहत को परेशानी, जानें सेहत के लिए ब्रेक लेने का सही तरीका

Table of Content

Health Tips : ऑफिस में घंटों तक एक ही कुर्सी पर बैठे रहते हैं। तो जान लिजिए ये कितना खतरनाक हो सकता है और इसे सुधारने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

Health Tips : ऑफिस में घंटों तक एक ही कुर्सी पर बैठे रहते हैं। चाहे वह लैपटॉप स्क्रीन पर नज़रें गड़ाए काम करना हो या लगातार मीटिंग्स में भाग लेना, हमारा शरीर लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहता है। लगातार बैठने की यह आदत आपकी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। आइए जानें कि यह कितना खतरनाक हो सकता है और इसे सुधारने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

लंबे समय तक एक जगह बैठने के सेहत को नुकसान

  • लंबे समय तक बैठने से मांसपेशियां जकड़ सकती हैं, खासकर पीठ और गर्दन में दर्द होने लगता है।
  • घंटों तक कुर्सी पर बैठे रहने से शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा होता है।
  • लगातार बैठे रहने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे दिल की बीमारियों और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।

लंबे समय पढ़ जाए तो बीच-बीच में ब्रेक कैसे लें

  • हर 30-40 मिनट में उठने और थोड़ा चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है।
  • छोटी-छोटी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज मांसपेशियों को राहत देती हैं और जकड़न को कम करती है।
  • काम के बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेने से आप शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं, जिससे वजन बढ़ने की समस्या पर काबू पाया जा सकता है।
  • ब्रेक लेने से दिमाग को आराम मिलता है, जिससे आप अपने काम को और भी ज्यादा बेहतर कर सकते हैं।

ऑफिस की कुर्सी पर लगातार बैठना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन छोटे-छोटे बदलाव इसे रोक सकते हैं। काम के बीच-बीच में ब्रेक लें, हल्की एक्सरसाइज करें और अपने शरीर को सक्रिय रखें।

(Disclaimer) : किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए या इस लेख में दिए गए उपाय अपनाने से पहले कृपया अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लें।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved