Trending

केजरीवाल के काफिले पर फेंकी चप्पल: पूर्व CM ने अमित शाह पर लगाया आरोप

Table of Content

दिल्ली के नांगलाई इलाके में केजरीवाल को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां उनकी गाड़ी पर चप्पल भी फेंकी गई और उनके काफिले को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। हालांकि, इस सब का आरोप केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर लगाया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। उन्हें लगातार विरोध का सामना करना पड़ा है। खबरों की मानें, तो बुधवार को भी केजरीवाल के काफिले पर चप्पल भी फेंकी गई। ऐसा तब हुआ जब वह नांगलोई में एक कारोबारी से मिलने जा रहे थे। इसका आरोप भी उन्होंने बीजेपी पर लगाया है और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले डेड़ दो साल से दिल्ली के अंदर कानून व्यव्स्था पूरी तरह से चरमराती जा रही है। हम लोगों ने सुना था कि 90 के दशक में मुंबई में अंडरवर्ल्ड का पूरा दबदबा हुआ करता था… खुलेआम सड़कों पर गोलियां चलाई जाती थी। व्यापारियों को फिरौती आया करती थी।… हमने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन दिल्ली में भी ये माहौल देखने को मिलेगा। आज दिल्ली के अंदर खुलेआम गैंगस्टरर्स का कब्जा हो गया है। दिल्ली के अंदर खुलेआम व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है, खुलेआम गोलियां चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज मैं नांगलौई जाट में यहां के एक व्यापारी रोशन लाल से मिलने आया था। उन्होंने बताया था कि कुछ दिन पहले उनकी दुकान पर फायरिंग हुई थी। उन्होंने बताया ये भी कहा था आठ बजे उन्होंने दुकान खोली और सवा नौ बजे दो लोगों ने गोलियां चलाई। हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, कोई गोली ऐसे ही नहीं चलाता। उनके पीछे के मास्टमारमाइंड को पकड़ा जाना चाहिए था।

केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री रहा हूं, आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक हूं। जनता के बीच में रहता हूं, जनता की समस्या को उठाना मेरा धर्म है। उस नाते मैं यहां आया था। लेकिन, बीजेपी ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं को यहां भेज दिया और मुझे रोशन लाल की दुकान तक नहीं जाने दिया। ऐसे में रोशन लाल के बेटे को अपनी दुकान से निकलकर मुझसे रास्ते में मिलने आना पड़ा। अगर मैं रोशन लाल से मिल लेता तो क्या हो जाता। इस सबके लिए जिम्मेदार कौन है। अमित शाह जी ने दिल्ली का ऐसा हाल कर दिया है कि आज ये गैंगस्टर कैपिटल बन गई है। केजरीवाल को रोकने से क्या होगा क्राइम को रोको। अपराध को रोका।

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भी बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि आज मैं नांगलोई में एक बिजनेसमैन से मिलने गया। कुछ दिन पहले बदमाशों ने दिनदहाड़े उनकी दुकान पर फायरिंग की थीं। लेकिन, जाते समय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मेरा रास्ता रोक लिया। इसके बाद उन्होने केंद्रीय गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह जी… क्या मेरा रास्ता रोकने से दिल्ली में क्राइम खत्म हो जाएगा? दिल्ली की जनता चाहती है कि आप दिल्ली में बढ़ते अपराध को रोकें, लेकिन आप और आपके बीजेपी कार्यकर्ता मुझे रोकने में लगे हैं।’

बता दें कि इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ था। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि जब केजरीवाल दिल्ली के विकासपुरी इलाके में पदयात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उन पर हमले किया गया। आप ने इसका आरोप भी बीजेपी पर लगाया था। इस पर सीएम आतिशी ने कहा था कि बीजेपी केजरीवाल को चुनाव में हरा तो नहीं सकती इसलिए उनकी जान लेना चाहती है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved