Trending

Srishti Tuli Suicide Case: बॉयफ्रेंड से तंग आकर गोरखपुर की पहली महिला पायलट ने की आत्महत्या

Table of Content

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की पहली महिला पायलट सृष्टि तुली ने बॉयफ्रेंड से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मुंबई के पवई में सृष्टि का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सृष्टि के बॉयफ्रेंड आदित्य को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की पहली महिला पायलट सृष्टि तुली की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बॉयफ्रेंड महिला को प्रताड़ित करता था। उसकी बेइज्जती की। दोनों के बीच नॉनवेज खाने को लेकर भी लड़ाई होती थी। प्रेमी से तंग आकर सृष्टि ने डेटा केबल से फांसी लगाकर जान दे दी थी। मुंबई के पवई में सोमवार (25 नवंबर) को सृष्टि का शव मिला था। पुलिस ने मामले में सृष्टि के बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को गिरफ्तार किया है।

जानें पूरा मामला
गोरखपुर की रहने वाली सृष्टि तुली मुंबई में एयर इंडिया में कार्यरत थीं। सृष्टि एयर इंडिया में पायलट बनने वाली गोरखपुर की पहली महिला थीं। 25 साल की सृष्टि अंधेरी के मरोल में किराए के फ्लैट में रहती थीं। रविवार को सृष्टि और उनके बॉयफ्रेंड 27 साल के आदित्य पांडेय के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद आदित्य रात एक बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

चाबी बनाने वाले की मदद से खोला दरवाजा
सृष्टि ने उसे फोन कर आत्महत्या की धमकी दी। आदित्य घबराकर वापस लौटा तो देखा कि सृष्टि का कमरा अंदर से बंद था। चाबी बनाने वाले की मदद से दरवाजा खोलकर अंदर गया तो सृष्टि बेहोश हालत में मिलीं। आदित्य तुरंत सृष्टि को लेकर हिल्स अस्पताल गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
सृष्टि तुली की मौत के बाद परिजनों ने आदित्य पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आदित्य खुद पायलट बनने की तैयारी कर रहा था। सृष्टि के साथ दुर्व्यवहार करता था। सार्वजनिक रूप से सृष्टि पर चिल्लाता था, नॉनवेज खाने से रोकता था और कई बार उनका अपमान करता था। परिजन ने यह भी बताया कि आदित्य सृष्टि को ब्लैकमेल करता था। आदित्य के लगातार मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर सृष्टि ने आत्मघाती कदम उठाया। परिजन ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने आदित्य को किया गिरफ्तार
मुंबई की पवई पुलिस ने 26 नवंबर को दिल्ली निवासी आदित्य पंडित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आदित्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लिया है। सृष्टि का फोन जांच के लिए लैब भेजा है। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला बताया है।

Alisha Rana

Politics

Sports

Contact

Head office: News Inc India, Baba Kharak Singh Marg, New Delhi, Delhi, 110001

Corporate office: News Inc India, Opposite-Udyog Bhawan, Ring Road No-1, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Email: newsincindia@gmail.com
Tel: 8269955023

Copyright © 2026 News Inc. India, All Rights Reserved