Site icon News Inc India

ठंड में भूखे रहना खतरनाक, जानें कितने समय के अंतराल पर खाना है जरूरी

Health Tips : ठंड में अगर आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं, तो यह आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए थोड़ी-थोड़ी में खाना बेहद जरूरी है।

Health Tips : ठंड से बचने के लिए अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है। इसलिए इस मौसम में बार-बार भूख लगना आम बात है, लेकिन अगर आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं, तो यह आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। ठंड में सही समय पर और सही अंतराल पर भोजन करना आपको स्वस्थ रखता है और बीमारियों से भी बचाता है।

कम इम्यूनिटी और बीमारियों का जोखिम उठाना पड़ेगा

सर्दियों में ज्यादा देर तक भूखे रहने से इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। ठंड के मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं और कमजोर इम्यूनिटी के कारण बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं, तो शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिलते, जिससे थकान, चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसके अलावा, लंबे समय तक भूखे रहने से गैस्ट्रिक समस्याएं, एसिडिटी और हृदय संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए ठंड में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए समय पर भोजन करना बेहद जरूरी है।

हर 3-4 घंटे में पोष्टिक आहार खाना जरूरी

ठंड में शरीर को ऊर्जा की लगातार जरूरत होती है। इसलिए हर 3-4 घंटे में छोटे-छोटे आहार लेने से आपका शरीर सक्रिय और स्वस्थ बना रहता है। इससे न केवल आपकी ऊर्जा बनी रहती है, बल्कि आपकी पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। आप अपने भोजन में ऐसे आहार शामिल कर सकते हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर हों।

दिनचर्या में छोटे-छोटे भोजन शामिल करने के तरीके

(Desclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए बताया गया है। अगर आपको जरूरत से ज्यादा ठंड या भूख लग रही है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Exit mobile version