कटोरा तालाब में बाइक चोरी को लेकर हड़कंप, एक रात में 10 वाहन चोरी के दावे को पुलिस ने नकारा

Date:

रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में वाहन चोरी को लेकर हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के बीच एक ही रात में 10 बाइक चोरी होने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इस दावे को खारिज किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में कटोरा तालाब क्षेत्र से बाइक चोरी की दो शिकायतें ही दर्ज हुई हैं। इनमें से एक बाइक पुलिस बरामद कर चुकी है, जबकि दूसरी की तलाश जारी है।

CCTV में नजर आए संदिग्ध

वाहन चोरी की घटनाओं के बाद सामने आए CCTV फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति वाहन चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी

FIR के मुताबिक कटोरा तालाब निवासी वाय. गणेश ने अपनी रॉयल एनफील्ड 350 इलेक्ट्रा बाइक, क्रमांक CG04PA5207, 15 अगस्त की रात घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 11 बजे तक बाइक वहां मौजूद थी।

16 अगस्त की सुबह जब वे बाहर निकले तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी जब बाइक का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। FIR में चोरी हुई काले रंग की बाइक की कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने 16 अगस्त को दोपहर 3:28 बजे अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत जांच शुरू की।

पुलिस ने कहा- एक बाइक बरामद, दूसरी की तलाश जारी

सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन के मुताबिक, कटोरा तालाब इलाके में पिछले 15 दिनों के दौरान दो बाइक चोरी की शिकायतें मिली हैं। इनमें से एक बाइक बरामद कर ली गई है, जबकि दूसरी बाइक की तलाश की जा रही है।

पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर संदिग्धों की पहचान में जुटी है। वहीं, वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस ने वाहन मालिकों से भी अपील की है कि रात में वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, लॉक सिस्टम का इस्तेमाल करें और संभव हो तो अतिरिक्त सुरक्षा उपकरण लगाएं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रिटायर्ड शिक्षक से आधी रात लूट, ऑटो से रास्ता रोककर 1200 रुपये छीने; 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/रतनपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र...

रेलवे टिकट दलाल गिरोह का भंडाफोड़, 3.68 लाख के आरक्षित टिकट बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में...

सरगुजा में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी और युवक की हत्या; आरोपी पति फरार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोपेड सवार महिला की मौत, पिता गंभीर; चालक फरार

मुंगेली/कुंडा। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में तेज रफ्तार कार...